
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी आगामी बायोपिक (Biopic) फिल्म ‘सैम बहादुर’ (Sam Bahadur) की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे है। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही है। यह फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगी। विक्की कौशल अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी एक्टिव रहते है।
वो अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है। जहां वो अपने पर्सनल लाइफ से लेकर अपने प्रोफेशल लाइफ तक की जुड़ी बातों को शेयर करते रहते है। हाल ही में अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपनी फिल्म क्रू के साथ मैच खेलते नजर आ रहे है। इस मैच में खास बात यह है कि अभिनेता अपनी टीम के साथ नॉन स्ट्राइकर के लिए कुर्सी, पटला, सैंडबैग और स्टिक के साथ मैच खेलते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘जल्दी पैक-अप का अधिकतम लाभ उठाना… फिल्म क्रू के साथ कुछ क्रिकेट समय बिताना!!! नॉन स्ट्राइकर के लिए कुर्सी, पटला, सैंडबैग और स्टिक… जुगाड़ प्रो मैक्स। मजे आ गए!’
यह भी पढ़ें
गौरतलब है कि विक्की कौशल के आगामी फिल्मों की लिस्ट में कई फिल्में शामिल है। जिसमें ‘लुका छुपी 2’, ‘मिस्टर लेले’, ‘इम्मोर्टल अस्वत्थामा’, ‘गोविंदा नाम मेरा’ और ‘जी ले जरा’ फिल्म है। वहीं पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार विक्की कौशल को फिल्ममेकर आनंद एल राय ने अपनी आगामी फिल्म के लिए स्टार कास्ट सेलेक्ट किया है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग अगले साल के मध्य में शुरू करने की योजना है।





