गोवा. Drishyam 2 Trailer Launch: ‘दृश्यम 2′ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. फिल्म का ट्रेलर संस्पेंस से भरपूर है. इसका बैकग्राउंड म्यूजिक थ्रिल पैदा करता है. इस ट्रेलर की शुरुआत अजय देवगन के डायलॉग- सच पेड़ के बीज की तरह होता है, जितना चाहे दफना लो एक दिन बाहर आ ही जाता है. इस दौरान पहले पार्ट के कई सीन देखने को मिलते हैं. अजय फिल्म में विजय सलगांवकर का किरदार निभा रहे हैं. पुलिस विजय को मर्डर के 7 साल बाद भी परेशान कर रही है. विजय इसकी शिकायत पुलिस से करता है.
विजय सलगांवकर का केस पुलिस ने फिर से खोल दिया है. विजय का परिवार इतने सालों बाद केस को गरम होता देख डर जाते हैं. विजय को पुलिस द्वारा परेशान किए जाने की चर्चा पूरे शहर में होती है. पुलिस एक बार फिर विजय की तलाश करती है. इस बार पुलिस की टीम को तब्बू नहीं बल्कि अक्षय खन्ना का किरदार लीड कर रहा है.
यहां देखें ‘दृश्यम 2’ का ट्रेलर-
मर्डर मिस्ट्री सुलझाते दिखी पुलिस
विजय एक बार अपनी परिवार को बचाने की जद्दोजहद करते हुए दिखता है. अपने परिवार से नहीं डरने के लिए कहता है. पुलिस 2 अक्टूबर को हुए मर्डर की गुत्थी सुलझाने करती दिखती है. फिर अक्षय को तब्बू का साथ मिलता है. तब्बू सबूत के बारे में बताती है. इसके बाद विजय और उसके परिवार को थाने बुलाकर पूछताछ की जाती है.
Drishyam 2 से अक्षय खन्ना का फर्स्ट लुक हुआ जारी, अब डबल होने वाली हैं विजय सलगांवकर की मुश्किलें?
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
पुलिस विजय के परिवार को टॉर्चर करती है. ट्रेलर के आखिरी में विजय को कन्फेशन देते हुए देखा जाता है. इस ट्रेलर में काफी संस्पेंस है. इसपर से पर्दा 18 नवंबर को उठेगा. फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. फिल्म में अजय देवग, श्रिया सरन, अक्षय खन्ना और तब्बू लीड और अहम किरदार में हैं. फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajay Devgn, Akshaye Khanna, Drishyam 2
FIRST PUBLISHED : October 17, 2022, 14:53 IST





