Cinema

मनोरंजन जगत के वे सेलेब्स जिन्होंने 1 साल में दो-दो बार दी गुड न्यूज, गुरमीत-देबीना तो नए हैं इस लिस्ट में


मुंबईः टीवी इंडस्ट्री के पावर कपल गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee) ने इसी साल इस दुनिया में अपनी पहली संतान लियाना का इस दुनिया में स्वागत किया. गुरमीत और देबीना 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे, जिसके सालों बाद कपल को पैरेंट्स बनने की खुशी मिली. खास बात तो ये है कि बेटी लियाना का इस दुनिया में स्वागत करने के चार महीने बाद ही देबीना ने एक बार फिर खुशखबरी दे दी. जी हां, अब ये बात तो किसी से नहीं छिपी है कि देबीना दोबारा मां बनने वाली हैं. लेकिन, अपने इस फैसले को लेकर जहां एक तरफ उन्हें तारीफें मिल रही हैं तो कई से बिना मांगी सलाह भी मिल रही है.हालांकि, देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ऐसे पहले कपल नहीं हैं, जिन्होंने एक ही साल में दो बार गुड न्यूज दी हो. इससे पहले भी कई सेलेब्स ने ऐसा करके अपने फैंस को हैरान किया है. इस लिस्ट में और कौन-कौन से सितारे शामिल हैं, आईये आपको बताते हैं-

टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी ने अपनी बेटी लियाना को जन्म देने के करीब 4 महीने बाद ही फैंस के साथ अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशी शेयर की है.दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की.

हेमा मालिनी-धर्मेंद्र की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल भी उन स्टार्स की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्होंने अपने दोनों बच्चों के जन्म में ज्यादा अंतर नहीं रखा. उन्होंने 2017 में एक बेटी और फिर 2019 में एक और बेटी को जन्म दिया.

कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ भी ऐसे कपल्स में से एक हैं, जिन्होंने अपने दूसरे बच्चे के स्वागत में ज्यादा फर्क नहीं रखा. 2019 में गिन्नी ने बेटी अनायरा को जन्म दिया और बेटी का पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया ही था, कि उनके घर बेटा त्रिशान भी आ गया.

Debina Bonnerjee, Gurmeet Choudhary, Mira Rajput, Shahid Kapoor, Kapil Sharma, Ginni Chatrath, celebs became parents twice in a year, मीरा राजपूत, शाहिद कपूर, कपिल शर्मा, देबीना बनर्जी, गुरमीत चौधरी, Yash, Radhika Pandit, Esha Deol, Bharat Takhtani, Pregnant Couples, Pregnant actresses, second time pregnant actress, bollywood news

कपिल शर्मा और गिन्नी के दोनों बच्चों में ज्यादा अंतर नहीं है. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @kapilsharma)

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत भी ऐसे स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने अपने बच्चों में ज्यादा अंतर नहीं रखा है. मीरा ने 2016 में बेटी मीशा को जन्म दिया और 2018 में बेटे जैन का इस दुनिया में स्वागत किया.

केजीएफ स्टार यश के दोनों बच्चों में भी ज्यादा अंतर नहीं है. उनकी पत्नी राधिका पंडित बहुत जल्दी दोबारा प्रेग्नेंट हो गई थीं.दोनों ने 2018 में अपनी बेटी और 2019 में अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया.

Tags: Bollywood, Entertainment Special, Gurmeet Choudhary, Kapil sharma, Shahid kapoor

Leave a Reply