Cinema

Viral Video: जया बच्चन को फिर पैपराजी पर आया गुस्सा, बोलीं-‘उम्मीद करती हूं..तुम दोगुना गिरोगे’


हाइलाइट्स

जया बच्चन को फिर आया फोटोग्राफर्स पर गुस्सा.
ट्रोलर्स ने कहा ‘एरोगेंट लेडी’ की मत खींचो फोटोज.

मुम्बई. जया बच्चन शायद फिल्मों और राजनीतिक करियर से ज्यादा गुस्से को लेकर चर्चे में रहती हैं. आए दिन उनके ऐसे वीडियोज सामने आते हैं, जब वे गुस्सा करती नजर आती हैं. खासकर पैपराजी तो अक्सर उनके गुस्से का शिकार बन जाती है. एक बार फिर जया ने पैपराजी पर अपन गुस्सा जाहिर किया है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे पैपराजी से पूछ रही हैं ‘आप कौन हैं?’. उनके इस बर्ताव के बाद वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं. ट्रोलर्स के अनुसार, जया को इतना भाव देना ही नहीं चाहिए.

जया बच्चन का यह वीडियो एक फैशन वी​क इवेंट से जुड़ा है. फैशन वीक में अपनी नातिन नव्या नवेली के साथ वे शिरकत करने पहुंची थीं. इस दौरान पैपराजी उनके फोटोज खींच रहे थे और कुछ उनके वीडियो बना रहे थे. जब फोटो लेने के चक्कर में एक फोटोग्राफर लड़खड़ाया तो जया बोल पड़ीं, ‘मैं उम्मीद करती हूं कि तुम दोगुना गिरोगे.’ इसके बाद जया ने पैपराजी से पूछा, ‘आप लोग कौन हो? मीडिया से हो?’ इस पर जब पैपराजी ने अपनी मीडिया टीम का नाम बताया तो उन्हें समझ नहीं आया और पूछा, ‘ये कौनसा अखबार है.’

नव्या ने किया शांत
जया के गुस्से को देखकर लग रहा था कि वे आगे भी कुछ कहना चाहती हैं. लेकिन उनके साथ चल रही उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा ने उन्हें शांत किया. नव्या की बात मानकर वे बिना कुछ बोले आगे चली गईं. जया का हमेशा की तरह गुस्से वाला व्यवहार लोगों को पसंद नहीं आ रहा है.

Jaya Bachchan, jaya got angry, jaya latest video, navya naveli nanda, lakme fashion week, bollywood news, viral video, वायरल वीडियो, नव्या नवोली नंदा, जया बच्चन न्यूज हिंदी, जया बच्चन वीडियो, बॉलीवुड न्यूज

(फोटो साभार: twitter@viralbhayani77)

ट्रोलर्स ने जमकर ली क्लास
जया के इस गुस्से वाले वीडियो को देखकर ट्रोलर्स ने उन्हें एरोगेट कहना शुरू कर दिया है. ट्रोलर्स का कहना है कि पैपराजी इन मैडम को इतना भाव क्यों देती है. एक यूजर ने पैपराजी के लिए लिखा, ‘क्या आप लोगों का कोई आत्मसम्मान नहीं है? इस एरोगेंट लेडी के पीछे आप लोग क्यों भागते हो? आप लोगों को शर्म आनी चाहिए.’

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इस लेडी को बैन कर देना चाहिए, इन्हें मीडिया की जरूरत नहीं है.’

Tags: Jaya bachchan, Navya Naveli nanda

Leave a Reply