मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इंडस्ट्री के उन गिने-चुने स्टार्स में से एक हैं, जो अब तक सोशल मीडिया से दूर हैं. इंस्टाग्राम, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अब तक सैफ अली खान की ऑफिशियल आईडी नहीं है. जबकि दूसरी तरफ उनकी बेगम यानी बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ की बहनें सबा अली खान, सोहा अली खान, बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम सहित उनका पूरा परिवार सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव हैं.इस बीच सैफ अली खान ने खुद ही उस वजह का खुलासा कर दिया है, जिसके चलते वह अब तक सोशल मीडिया पर क्यों नहीं हैं.
द कपिल शर्मा शो में अपनी उपस्थिति के दौरान सैफ अली खान ने अपने सोशल मीडिया पर ना होने के पीछे जो कारण बताया है, वह आपको निश्चित रूप से ही हैरान कर देगा.सैफ बताते हैं कि वह अब तक सोशल मीडिया पर नहीं हैं, क्योंकि उन्हें अब तक कोई आईडी नहीं मिली है. सैफ कहते हैं, उन्होंने कई बार सोशल मीडिया से जुड़ने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई आईडी नहीं मिली, क्योंकि पहले ही इस नाम के कई अकाउंट हैं.
अभिनेता यह भी बताते हैं कि उन्हें लगता है कि सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा तनाव है और यहां हर किसी को झूठ बोलना पड़ता है. इसलिए वह इस तनाव और झूठ से दूर रहना चाहते हैं. तभी वह सोशल मीडिया से भी दूर हैं. हालांकि, उनका कहना है कि वह झूठ बोल सकते हैं. लेकिन, जब आप सोशल मीडिया पर होते हैं तो दूसरों की तारीफ करने का भी काफी दवाब होता है और वह ऐसा नहीं कर पाते.
सैफ के अनुसार, वह सोशल मीडिया से दूर ही खुश हैं. हाल ही में सैफ अली खान की ‘विक्रम-वेधा’ रिलीज हुई है. जिसमें उनके साथ ऋतिक रोशन भी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म में अपने प्रदर्शन को लेकर सैफ और ऋतिक हर तरफ छाए हुए हैं. दूसरी तरफ हाल ही में सैफ प्रभास और कृति सेनन स्टारर ‘आदिपुरुष’ को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसमें वह रावण के किरदार में होंगे. इस फिल्म से जब से सैफ का लुक आउट हुआ है, वह लगातार चर्चा में हैं. क्योंकि, फिल्म से सामने आया उनका लुक लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आ रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood, Entertainment, Saif ali khan
FIRST PUBLISHED : October 17, 2022, 17:55 IST




