मुबंई: निर्देशक साजिद खान (Sajid Khan) एक बार फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं. सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss16) में उनके आने के बाद से सोशल मीडिया पर एक अलग ही विवाद खड़ा दिया है. कोई उन्हें टीवी पर देखना पसंद कर रहा है तो कोई उन्हें देखने के बाद अपनी भड़ास सोशल मीडिया पर निकाल रहा है. यूजर्स साजिद को नेशनल टीवी पर यूं देखकर शो के मेकर्स और सलमान खान पर लगातार सवाल उठा रहे हैं. इसी बीच साजिद खान का एक थ्रोबैक इंटरव्यू वीडियो ट्विटर और इंस्टाग्राम पर खूब शेयर किया जा रहा है.
इस वीडियो में साजिद अपने पूराने रिश्तों पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि साजिद एक्ट्रेस गौहर खान से अपनी सगाई करने की बात स्वीकार करते हुए कह रहे हैं कि कई लिंकअप के बावजूद उन्होंने कभी शादी नहीं की. इस थ्रोबैक वीडियो के सामने आते सोशल मीडिया के यूजर्स के गुस्से को और भी भड़काने का काम कर दिया है.
‘कोशिश से कामयाबी तक’ में साजिद ने किया था खुलासा
साजिद खान के इस वीडियो को एक रेडिट यूजर ने शेयर किया है. इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में यूजर्स उन्हें ट्रोल करते हुए फिर उन्हें निशाने पर ले लिया है. इस थ्रोबैक वीडियो में साजिद किरण जुनेजा से उनके शो ‘कोशिश से कामयाबी तक’ में बात करते नजर आ रहे हैं. जब होस्ट किरण जुनेजा ने उनसे गौहर से अलग होने के बारे में पूछा, तो साजिद ने कहा, ‘उस वक्त मेरा कैरेक्टर ढीला रहा है. मैं उस वक्त लड़कियों के साथ धूमता रहता था और बहुत झूठ बोलता था. मैंने ऐसे कोई बदतमीज़ी नहीं की लेकिन हर लड़की को, ‘आई लव यू, विल यू मैरिज मी’ बोला था. इसपर किरण उनसे कहती हैं कि तो इस चक्कर में बहुत सारी लड़किया सीरियस हो जाया करती होंगी. इस पर साजिद कहते हैं बहुत ही ज्यादा. इसे में अब तक मेरी साढ़े तीन सौ शादी हो जानी चाहिए थी.’
साजिद खान को सलमान खान के शो में देख खुश नहीं तनुश्री दत्ता? एक्ट्रेस ने दिया जवाब
बहुत सारी औरतें मुझे गाली दे रही होंगी: साजिद
आगे उन्होंने यह भी कहा कि उनके जीवन में सभी औरतें उन्हें याद कर रही होंगी और साथ ही साथ उन्हें गालियां भी दे रही होंगी. उन्होंने अपने जीवन में ‘आई लव यू’ लेवल को सेल्फिश बताया और जोर देकर कहा कि किसी रिश्ते के काम करने के लिए दोस्ती ज्यादा महत्वपूर्ण है. उनके अनुसार, भारत में अरेंज मैरिज काम करती है क्योंकि दो व्यक्तियों को शादी के बाद उनके बीच दोस्ती विकसित करने में समय लगता है, जिससे उन्हें अपने रिश्ते को बनाए रखने में मदद मिलती है.
साजिद खान को बिग बॉस से हटाने की मांग पर स्वाति मालीवाल को मिली रेप की धमकी
साजिद खान पर साल 2018 ‘मीटू मूवमेंट’ के दौरान कई ऐक्ट्रेसेज ने उन पर शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे. ये आरोप इतने गंभीर और घिनौने थे कि तब साजिद को उनकी फिल्म हाउसफुल 4 के निर्देशक के तौर पर भी हटा दिया गया. जिसके बाद वह कुछ समय तक लाइमलाइट से दूर रहे थे, लेकिन अब वे एक बार बिग बॉस 16 के जरिए फिर कैमरे के सामने लौट आए हैं.जिसे लेकर सोशल मीडिया में लोगों का गुस्सा लगातार फूट रहा है और उन्हें शो से बाहर निकाले जाने की मांग भी जारी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bigg boss, Sajid Khan
FIRST PUBLISHED : October 17, 2022, 08:32 IST





