Cinema

Bhediya | फिल्म ‘भेड़िया’ का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज, यूं नजर आए वरुण धवन और कृति सेनन | Navabharat (नवभारत)


Bhediya

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के एक्टर (Actor) वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी आगामी हॉरर फिल्म ‘भेड़िया’ (Bhediya) को लेकर काफी सुर्खियों में है। वहीं आज मेकर्स ने इस फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को भी रिलीज कर दिया है। जिसमें वरुण धवन का डरावना लुक नजर आ रहा है। इस फर्स्ट लुक पोस्टर को वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। जिसमें वो आग के सामने भयानक अवतार में दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस कृति सेनन पीछे हाथ में टॉर्च लिए खड़ी नजर आ रही है।

फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘अब होगा जंगल में कांड, भेड़िया का ट्रेलर 19 अक्टूबर को रिलीज होगा।’ अमर कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भेड़िया’ का ट्रेलर 19 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगा। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ एक्ट्रेस कृति सेनन भी अपने मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान ने किया है और जियो स्टूडियोज ने इसे प्रस्तुत किया है। ये फिल्म 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में 2D और 3D में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें

अगर हम बात करें वरुण धवन के वर्कफ्रंट कि तो अभिनेता इस फिल्म के अलावा ‘बवाल’, ‘मिस्टर लेले’, ‘रणभूमि’, ‘लवली सिंह’ और ‘इक्कीस’ में भी अपने अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं अगर हम बात करें कृति सनोन के आगामी फिल्मों की तो वो कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘शहजादा’, प्रभास और सैफ अली खान के साथ ‘आदिपुरुष’ और टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म ‘गणपत: पार्ट 1’ में अपने मुख्य किरदार में दिखाई देंगी।

Leave a Reply