Cinema

Smita Patil Birth Anniversary | स्मिता पाटिल की आज है 67वीं बर्थ एनिवर्सरी, शादीशुदा राज बब्बर पर दिल हार बैठी थी अभिनेत्री | Navabharat (नवभारत)


Smita Patil Birth Anniversary

Photo – Social Media

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की मशहूर (Famous) अभिनेत्री (Actress) स्मिता पाटिल (Smita Patil) का जन्म 17 अक्टूबर 1955 को पुणे में शिवाजीराव पाटिल (Shivajirao Patil) और विद्याताई पाटिल (Vidyatai Patil) के घर में हुआ था। पिता महाराष्ट्रीयन राजनेता थे और मां सामाजिक कार्यकर्ता थी। अभिनेत्री अपने करियर में हिंदी सिनेमा को कई फिल्में दे चुकी थी। अदाकारा अपने अभिनय के साथ-साथ बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राज बब्बर के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही थीं। आज स्मिता पाटिल का 67वीं बर्थ एनिवर्सरी है।

अभिनेत्री ने साल 1975 में फिल्म ‘चरणदास चोर’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वो बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी मुख्य भूमिका निभाई थी। जिसमें फिल्म ‘गलियों का बादशाह’, ‘इंसानियत के दुश्मन’, ‘दहलीज’, ‘घुंघरू’, ‘दर्द का रिश्ता’, ‘कयामत’, ‘बदले की आग’, ‘जवाब’, ‘आज की आवाज’, ‘भिगी पलके’, ‘अंगारे’, ‘दिलवाला’, ‘गुलामी’, ‘कसम पैदा करने वाले की’, ‘वारिस’ और ‘नमक हलाल’ जैसी कई फिल्में शामिल है। अभिनेत्री स्मिता पाटिल को कई पुरस्कारों समेत पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें

साल 1982 में फिल्म ‘भीगी पलके’ की शूटिंग के दौरान स्मिता पाटिल की मुलाकात राज बब्बर से हुई थी और ये मुलाकात जल्द ही प्यार में बदल गई। स्मिता पाटिल अपना दिल राज बब्बर पर हार बैठी जबकि राज बब्बर पहले से ही शादीशुदा थे। जिसके बाद राज बब्बर अपनी पत्नी नादिरा को छोड़ स्मिता पाटिल के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। जिसको लेकर उनकी काफी आलोचनाएं की गई थी। बढ़ती आलोचनाओं को देख कुछ समय बाद राज बब्बर और स्मिता पाटिल एक-दूसरे से शादी कर लिए थे। जिसके बाद अभिनेत्री ने एक बेटे प्रतीक को जन्म दिया था। हालांकि, जन्म देने के 15 दिन बाद ही 31 वर्ष की आयु में 13 दिसंबर 1986 को स्मिता पाटिल इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह गई थी।

Leave a Reply