हाइलाइट्स
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से दुखी थीं वैशाली टक्कर.
वैशाली कई बार सुशांत को न्याय दिलाने की मांग कर चुकी थीं.
मुंबई. टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (Vaishali Takkar) की मौत का अब भी उनके चाहने वाले यकीन नहीं कर पा रहे हैं. सभी यह जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने मौत को गले लगाने का मन बन लिया. जिंदादिल वैशाली छोटी-छोटी बातों में खुशियां ढूंढ लेती थीं. ऐसे में उनकी मौत हर किसी को परेशान कर रही है. जब सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने मौत को गले लगाया था तो वैशाली काफी रोई थीं. उन्होंने सुशांत के साथ अपनी फोटो साझा कर दुख जताया था.
सुशांत सिंह राजपूत का आत्महत्या करना भी मनोरंजन जगत के लिए किसी सदमे से कम नहीं था. सुशांत की मौत से वैशाली भी परेशान हो गई थीं. उन्होंने एक इंटरव्य में कहा था कि जब सुशांत की मौत के बाद वाली तस्वीरें सामने आई थीं, तो वे उन्हें देखने की हिम्मत भी नहीं कर पाई थीं. वे तीन दिन तक सुशांत की याद में रोई थीं.
सुशांत सिंह राजपूत के साथ वैशाली ने लिफ्ट में ली थी सेल्फी. (फोटो साभार: वैशाली ठक्कर इंस्टाग्राम)
सुशांत के साथ लिफ्ट में ली थी सेल्फी
वैशाली और सुशांत की मुलाकात भी काफी अलग थी. वैशाली के अनुसार एक दिल अचानक लिफ्ट में सुशांत सिंह टकरा गए थे. सुशांत खुशमिजाज थे और वैशाली के साथ काफी बातें की थीं. वैशाली ने लिफ्ट में उनके साथ सेल्फी ली थी, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा किया था. वैशाली के अनुसार, सुशांत इतने हंसमुख इंसान थे फिर अचानक उन्होंने यह फैसला कैसे कर लिया? अब खुद वैशाली सुशांत की राह पर चली गई हैं. उनके फैंस भी अब यही सवाल कर रहे हैं कि यह फैसला उन्होंने क्यों किया?
Tribute To @itsSSR | Dil Bechara | By Vaishali Takkar #SushantSinghRajput #DilBechara #VaishaliTakkar #Tribute pic.twitter.com/oan2pLk1Q2
— Vaishali Takkar (@IVaishaliTakkar) July 25, 2020
सुशांत को दिया था म्यूजिकल ट्रिब्यूट
सुशांत की मौत से आहत वैशाली ने कुछ समय पहले उन्हें म्यूजिकल ट्रिब्यट भी दिया था. इसमें उन्होंने सुशांत की मौत के बाद रिलीज हुई फिल्म ‘दिल बेचारा’ के गाने पर डांस किया था. इसके अलावा एक अन्य वीडियो में उन्होंने कैंडल जलाकर सुशांत को न्याय दिलाने की मांग भी की थी. वे लगातार सुशांत की मौत को लेकर वीडियोज डालती रहती थीं. वैशाली के ये वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. कहा जा रहा है कि वे भी अपने बेचारे दिल के आगे हार गईं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Sushant singh Rajput, Vaishali news
FIRST PUBLISHED : October 17, 2022, 16:39 IST





