Sushmita Sen-Lalit Modi: देश में नए अंदाज में क्रिकेट आईपीएल की शुरुआत कर चौंकाने वाले ललित मोदी (Lalit Modi) ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है. 56 साल के ललित ने गुरुवार शाम बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को अपनी पत्नी बताते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की फिर. खबर जब मीडिया पर आई तो एक दूसरा ट्वीट कर डेटिंग की जानकारी देते हुए जल्द शादी की बात कही. इस सबके बीच ललित का एक 9 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है, जिससे लोग कयास लगा रहे हैं कि इनका अफेयर करीब 9 साल पहले शुरु हुआ.
आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी का साल 2013 में किया एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में ललित ने सुष्मिता को टैग कर लिखा है ‘मेरे SMS का जवाब दो’. यूजर्स इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर बता रहे हैं कि इसकी शुरुआत यहां से हुई है.
2013 से शुरु हुआ ललित-सुष्मिता का किस्सा
ललित मोदी ने ट्वीट कर लिखा था ‘ओके मैं प्रतिबद्ध हूं. आप बहुत दयालु हैं. हालांकि वादे तोड़े जाने के लिए ही होते हैं, कमिटमेंट का सम्मान है, चीयर्स लव. इसके बाद सुष्मिता ने रिप्लाई दिया कि ‘Gotcha 47’. इस पर ललित मोदी ने लिखा ‘मेरे एसएमएस का जवाब दो’.
Okay I commit 😋😋”@thesushmitasen: @LalitKModi u r too kind:)) however, promises are meant to be (cont) pic.twitter.com/JrgEwC1btR
— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) April 27, 2013
(साभार:Twitter)
सोशल मी़डिया यूजर्स भी हैं हैरान
इस ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा ‘उम्मीद कभी नहीं छोड़नी चाहिए’. दूसरे ने लिखा ‘ये सब यहां से शुरू हुआ था, कभी हार नहीं मानने की ललित मोदी का रवैया काबिले तारीफ है’. वहीं तीसरे ने लिखा ‘चमत्कार होते हैं’.
ललित ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल भी बदला
दरअसल, गुरुवार की शाम सोशल मीडिया पर ललित मोदी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ मोहब्बत भरी तस्वीरें और इकरार कर सबको चौंका दिया. सुष्मिता के साथ ललित मोदी का इकरारनाम पोस्ट करते ही सोशल मीडिया पर शादी की खबर और रोमांटिंक तस्वीरें वायरल होने लगी. हालांकि बाद में इसे ललित ने डेटिंग बताते हुए जल्द शादी की बात कही है. इतना ही नहीं ललित मोदी ने इंस्टाग्राम प्रोफाइल भी चेंज कर दिया है. इंस्टाग्राम बायो में ललित ने लिखा है ‘फाइनली नए जीवन की शुरुआत, पार्टनर इन क्राइम, माय लव सुष्मिता सेन. इसके साथ ही सुष्मिता सेन के इंस्टा अकाउंट को भी टैग किया है.
(फोटो साभार: lalitkmodi/Instagram)
ये भी पढ़िए-…तो सुष्मिता सेन ने ललित मोदी के लिए लिखा था- ‘तुम मेरी जिंदगी का प्यार हो!’
बता दें कि 47 साल की सुष्मिता सेन का करीब 7 महीने पहले ही 32 साल के रोहमन शॉल से ब्रेकअप हुआ है. दोनों करीब ढाई साल तक लिव इन में रहें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Lalit modi, Sushmita sen
FIRST PUBLISHED : July 15, 2022, 09:30 IST





