
मुंबई: ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा: द राइज़’ (Pushpa: The Rise) की हीरोइन रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें अभिनेत्री ऊप्स मोमेंट का शिकार होती दिखाई दी। दरअसल हाल ही में मुंबई में अभिनेत्री एक अवार्ड नाइट में बोल्ड अंदाज में पहुंची थी। इस दौरान रश्मिका ने रेड कलर का हाई स्लिट ड्रेस पहना हुआ था। लेकिन इस बेहद शॉट ड्रेस में अभिनेत्री असहज दिखाई दी। जब वह पैपराज़ी के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए अभिनेत्री बैठी तो वह अपने पैरों को ढकने की कोशिश करती नजर आई।
अभिनेत्री अपने आउटफिट में कितनी असहज लग रही थी कि एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट कर लिखा- ‘मैं उसे पसंद करता हूं लेकिन वह इस ड्रेस में असहज है। फिर आप इतनी अजीब ड्रेस क्यों पहनती हैं?’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘लगता है वह अपनी ड्रेस में बहुत असहज है।’ सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया वीडियो वायरल हो गया है। आप भी नजर डाले-
यह भी पढ़ें
वर्क फ्रंट की बात करें तो, ‘डियर कॉमरेड’ स्टार रश्मिका इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी पहली हिंदी फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ सिप्पी थ्रिलर ‘मिशन मजनू’ है। इस साल के अंत में अदाकारा ‘गुड बाय’ में अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस करती दिखाई देंगी। इसके अलावा वह रणबीर कपूर के साथ एनिमल भी काम कर रही है। यह फिल्म 11 अगस्त, 2023 को रिलीज होने वाली है। इस क्राइम ड्रामा फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में होंगे।





