Cinema

Janhvi Kapoor ने Rajkumar Rao को बेचा अपना लक्ज़री अपार्टमेंट.


बॉलीवुड के जाने माने स्टार कपल राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और पत्रलेखा पॉल (Patralekha Paul) अब जुहू में एक लक्ज़री ट्रिपलेक्स अपार्टमेंट के प्राउड ओनर्स बन चुके हैं.

News Nation Bureau | Edited By : Pallavi Tripathi | Updated on: 31 Jul 2022, 04:18:36 PM

janhvi kapoor rajkummar rao main1

Janhvi Kapoor, Rajkumar Rao (Photo Credit: Social Media)

New Delhi:  

बॉलीवुड के जाने माने स्टार कपल राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और पत्रलेखा (Patralekha Paul) अब जुहू में एक लक्ज़री ट्रिपलेक्स अपार्टमेंट के प्राउड  ओनर्स बन चुके हैं। स्टार कपल ने एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर से यह अपार्टमेंट 43.87 करोड़ रुपये में खरीदा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोनी कपूर की बेटी ने 2020 में जुहू-विले पार्ले डेवलपमेंट स्कीम की एक इमारत में 39 करोड़ रुपये में 14वीं, 15वीं और 16वीं मंजिल खरीदी थी. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 3456 वर्ग फुट की ये प्रॉपर्टी  कुल छह पार्किंग स्लॉट के साथ आती है.

आपको बतादे की इस , सौदे को 31 मार्च, 2022 को अंतिम रूप दिया गया था. अपार्टमेंट की रजिस्ट्रेशन  21 जुलाई, 2022 को हुई  थी . और नए मालिकों ने स्टैंप ड्यूटी में 2.19 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया था, रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस सौदे के साथ, राजकुमार मुंबई में एक शानदार प्रॉपर्टी खरीदने के लिए बी-टाउन में सबसे नए  सेलिब्रिटी बन चुके हैं. इससे पहले, रणवीर सिंह ने  शाहरुख खान  के घर के पास बांद्रा-बैंडस्टैंड में 119 करोड़ रुपये का एक नया घर खरीदा था, और अब  रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कि यह जोड़ी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के पड़ोसी बनने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. हाल ही में बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने भी 2 फ्लैट खरीदे हैं.

यह भी पढें- हिंदी पर Karan Johar को आती है शर्म, मानते हैं ‘डाउनमार्केट’

अब बात करें राजकुमार राव  के वर्क फ्रंट के बारे में तो राजकुमार राव आखिरी बार सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) के साथ ‘हिट: द फर्स्ट केस’ (HIT:the first case) में नजर आए थे. और वह जल्द ही जान्हवी कपूर के साथ ‘भीड़’(Bheed), ‘मोनिका, ओ माय डार्लिंग’ (Monika,O My Darling) और ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ (Mister and Mrs.Mahi) में नजर आने वाले हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस  जान्हवी कपूर की ‘गुड लक जेरी’ (Good Luck Jerry) भी हाल ही में एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है. साथ ही उनकी फिल्मे ‘मिली’ (Mili) और ‘बावाल’ (Bawaal) की भी शूटिंग अभी जारी हैं.





संबंधित लेख

First Published : 31 Jul 2022, 04:18:36 PM



For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.