Akshay Oberoi Career: अक्षय ओबेरॉय ने साल 2002 में हॉलीवुड फिल्म ‘अमेरिकन चाय’ से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था. बॉलीवुड में उन्होंने साल 2010 में फिल्म ‘इसी लाइफ में’ से डेब्यू किया था. इसके बाद वे ‘पिज़्ज़ा’, ‘पीकू’, ‘फितूर’, ‘लाल रंग’, ‘गुड़गांव’, ‘कालाकांडी’, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ और ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके हैं. अक्षय ने बॉलीवुड के कई हिट सितारों के साथ काम किया है (Akshay Oberoi Films).





