Cinema

Happy Birthday Manish Paul | मनीष पॉल आज मना रहे हैं अपना 41वां जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें | Navabharat (नवभारत)


Happy Birthday Manish Paul

Photo – Instagram

मुंबई : एक्टर (Actor) और एंकर (Anchor) मनीष पॉल (Manish Paul) आज किसी नाम के मोहताज नहीं हैं। उनका जन्म 3 अगस्त, 1981 को दिल्ली में एक पंजाबी गड़रिया परिवार में हुआ था। जो सियालकोट से दिल्ली आया था। मनीष पॉल एक बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मनीष पॉल एक भारतीय टेलीविजन प्रेजेंटर, एंकर, मॉडल, सिंगर, एक्टर और इसके साथ ही वो कॉमेडी एक्टर भी हैं। जिन्होंने एक आरजे और वीजे के रूप में अपने करियर की शुरुआत करते हुए, स्टैंड-अप कॉमेडी और होस्टिंग से लोगों में अपनी गहरी पहचान बनाते हुए अभिनय तक का सफर तय किया हैं।

मनीष पॉल का आज 41वां जन्मदिन हैं। मनीष पॉल ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली में स्कूलों और कॉलेजों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में होस्ट के रूप में किया। बाद में वो मुंबई चले गए। साल 2002 में उनका पहला ब्रेक स्टार प्लस पर ‘संडे टैंगो’ की मेजबानी कर रहा। उसके बाद वो रेडियो जॉकी के रूप में रेडियो सिटी के मॉर्निंग ड्राइव टाइम शो कसाकई मुंबई में रहें। उन्होंने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत ‘घोस्ट बना दोस्त’ से की। साल 2018 में, उन्होंने सोनी टीवी के ‘इंडियन आइडल 10’ की मेजबानी की। इसके बाद, उन्होंने स्टार प्लस के ‘नच बलिए 9’ को भी होस्ट किया।

यह भी पढ़ें

साल 2011 में मनीष पॉल को जी टीवी के ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ एंकर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अभिनेता शो  ‘झलक दिखला जा’ के सीजन 5,6,7,8 और 9 को होस्ट कर चुके हैं। मनीष पॉल ने साल 2007 में एक बंगाली महिला संयुक्ता पॉल से शादी की उनकी मुलाकात स्कूल में हुई थी। जिसके बाद 1998 में वो एक-दूसरे को डेट करने लगे और अंत में उन्होंने परिवार की जानकारी में शादी कर ली। साल 2011 में संयुक्ता पॉल एक बेटी को जन्म दी और 2016 में एक बेटे का जन्म हुआ है। मनीष पॉल फिल्म ‘तीस मार खान’, ‘मारुति मेरा दोस्त’, ‘एनी बडी कैन डांस’ और ‘बा बा ब्लैक शिप’ जैसे फिल्मों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

एक्टर हाल ही में रिलीज फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ में लीड रोल में नजर आए। इस फिल्म में उनके साल एक्टर अनिल कपूर, वरुण धवन, एक्ट्रेस नीतू कपूर, कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोली भी अपने मुख्य भूमिका में दिखाई दी। ये फिल्म प्रशंसकों को खूब पसंद आई। मनीष पॉल अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं उनके इंस्टाग्राम पर तीन मिलियन फैन फॉलोवर्स हैं। अभिनेता आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।