Cinema

Katrina Kaif | क्या कटरीना कैफ का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक? प्रोफाइल में दिखा ये चौंकाने वाला नाम | Navabharat (नवभारत)


Katrina Kaif

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) कटरीना कैफ (Katrina Kaif) का हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम बदल गया। जिससे फैंस में खलबली सी मच गई। अचानक उनके अकाउंट के नेम चेंज होने पर प्रशंसकों ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो चुका हैं। लोगों ने बड़ी तेजी से अभिनेत्री के अकाउंट के नए नाम का स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया। कटरीना कैफ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वो प्रिंटेड आउटफिट में नजर आ रही है।

उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘गौरी खान के साथ जल्द आ रहा है ड्रीमी फ्लोरल्स!’ अभिनेत्री का जल्द ही शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के साथ ड्रीम प्रोजेक्ट आने वाला हैं। जिसके चलते अभिनेत्री ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम चेंज कर दिया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम Camedia Moderatez रखा था। हालांकि, हैक होने की बात को तेज होता देख कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के नाम को वापस पुराने नाम से कर दिया। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 66.1 मिलियन फैन फॉलोअर्स हैं। 

यह भी पढ़ें

अगर हम बात करें कटरीना कैफ के वर्कफ्रंट कि तो अभिनेत्री जल्द ही फिल्म ‘फोन भूत’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।