Happy Birthday Shakya Akhtar: बॉलीवुड एक्टर फरहान (Farhan Akhtar) अख्तर की बेटी शाक्या अख्तर का आज जन्मदिन है. इस मौके पर फरहान ने उन्हें बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. फरहान ने बेटी शाक्या की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में शाक्या का ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है. बॉलीवुड एक टॉप एक्टर्स में से एक फरहान की बेटी होते हुए भी शाक्या फिल्म इंडस्ट्री और लाइम लाइट से कोसों दूर रहती हैं. शाक्या खुद को डिजिटल क्रिएटर बताती हैं. हालांकि उनके अन्य स्टार किड की तरह ज्यादा फॉलोवर्स नहीं है. लेकिन वह अक्सर अपनी धुन में रहती हैं.
फरहान अख्तर ने बेटी शाक्या की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल गर्ल.”उन्होंने इस पोस्ट को बेटी को टैग भी किया है. फरहान ने जैसे ही बेटी को बर्थडे विश किया, वैसे ही उनकी पोस्ट पर उनके फैंस और फॉलोवर्स समेत इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्तों ने भी शाक्या को बर्थडे विश किया.
फरहान अख्तर की बड़ी बेटी शाक्या अख्तर. (फोटो साभारः Instagram @faroutakhtar)
फरहान अख्तर की ‘रॉक ऑन’ में उनके को-एक्टर रहे अर्जुन रामपाल ने दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट में लिखा, “जन्मदिन मुबारक शाक्या आप बहुत प्यारी लग रही हैं. बेहद कमाल.” एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने भी कहा, “आपकी बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं.” अमृता अरोड़ा ने भी दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, “हैप्पी बर्थडे डार्लिंग शाक्या.”
(फोटो साभारः Instagram @faroutakhtar)
22 साल की हुईं शाक्या
बता दें शाक्या अख्तर फरहान अख्तर की पूर्व पत्नी अधुना भबानी की बेटी हैं. अधुना और फरहान की एक और बेटी अकीरा अख्तर भी है. अधूना और फरहान ने साल 2000 में शादी की थी. शादी से पहले दोनों ने तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया था.और साल 2017 में अलग हो गए थे. दोनों की दो बेटियां हैं. शाक्या आज 22 साल की हो गई हैं, जबकि अकीरा 15 साल की हैं.
शिबानी दांडेकर ने किसके बचपन की शेयर की फोटो? फैंस से पूछा-‘बताओ किसकी तस्वीर?’
पॉपुलर हेयरस्टाइलिस्ट हैं फरहान की पहली पत्नी अधुना
फरहान अख्तर अधुना से अलग होने के बाद मूव ऑन किया और लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से इस साल शादी की. वहीं, अधुना बॉलीवुड की जानी-मानी हेयरस्टाइलिस्ट हैं. इसके साथ ही उनके कई सारे स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Farhan akhtar, Happy birthday
FIRST PUBLISHED : August 07, 2022, 15:10 IST





