पिछले कुछ सालों से रिएलिटी शोज में जज बनीं नजर आ रहीं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) बॉलीवुड में अपनी वापसी की कोशिशों में लगी हैं. एक दिन पहले ही निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने एक वीडियो क्लिप शेयर की थी जिसमें शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) काफी धूआंधार एक्शन करते हुए नजर आ रहे थे. लेकिन अब कुछ देर पहले ही शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी है कि उन्होंने अपनी टांग तोड़ ली है. इतना ही नहीं, इस फ्रैक्चर के बाद अब शिल्पा पूरे 6 हफ्तों तक कोई शूटिंग नहीं कर पाएंगी.
शिल्पा शेट्टी ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह व्हील चेयर पर बैठे हुए नजर आ रही हैं. शिल्पा की लेफ्ट पैर में प्लास्टर है और वह हंसते हुए नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘वो कहते हैं न कि रोल, कैमरा एक्शन- ‘ब्रेक ए लेग’. मैंने इस कहावत को बिलकुल शब्दश: ले लिया. 6 हफ्तों तक अब कुछ नहीं कर पाउंगी, लेकिन जल्द ही और भी बेहतर होकर वापस आउंगी. तब तक दुआओं में याद रखिएगा, प्रार्थनाएं हमेशा काम करती हैं… ‘
शिल्पा ने अपनी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है.
आपको बता दें कि शिल्पा इन दिनों निर्देशक रोहित शेट्टी की आने वाली वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की शूटिंग में बिजी हैं. इसी सीरीज का एक एक्शन सीक्वेंस भी रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था. लेकिन उन्हीं कपड़ों में शिल्पा अब हॉस्पिटल में अपने फ्रैक्चर पैर के साथ भी नजर आ रही हैं. ‘सिंघम’, ‘सिंबा’ और ‘सूर्यवंशी’ के बाद ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में एक और नया एडिशन है. इस सीरीज के बाद रोहित वेब की दुनिया में एंट्री मारने जा रहे हैं.
वहीं शिल्पा की बात करें तो ‘हंगामा 2’ और ‘निकम्मा’ के जरिए शिल्पा ने एक धमाकेदार कमबैक की कोशिश पूरी कोशिश की थी लेकिन दोनों ही फिल्में ठंडी साबित हुईं. अब देखना है कि शिल्पा फिल्मी दुनिया में कब सही मायने में कमबैक कर पाती हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Rohit shetty, Shilpa shetty
FIRST PUBLISHED : August 10, 2022, 16:39 IST





