Cinema

Kamal Rashid Khan News | चर्चा में केआरके के बेटे का ट्वीट, लिखा- ‘देवेंद्र फडणवीस, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन, सेव माई फादर्स लाइफ…’ | Navabharat (नवभारत)


चर्चा में केआरके के बेटे का ट्वीट, लिखा- ‘देवेंद्र फडणवीस, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन, सेव माई फादर्स लाइफ…’

मुंबई: अभिनेता और फिल्म समीक्षक कमाल राशिद खान (Kamal Rashid Khan) उर्फ ​​केआरके (KRK) को कुछ दिन पहले जमानत मिली थी। केआरके को पुलिस ने एक विवादित ट्वीट के चलते हिरासत में लिया था। यह मामला तीन साल पहले का है। कमाल आर खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब केआरके के बेटे फैसल कमाल (Faisal Kamal) ने हाल ही में एक ट्वीट शेयर किया है। फैसल ने एक ट्वीट में दावा किया कि कुछ लोग केआरके को मारने के लिए उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं।

फैसल ने एक ट्वीट में लिखा, ‘मैं केआरके का बेटा फैसल कमाल हूं। मुंबई में कुछ लोग मेरे पिता को मारने के लिए परेशान कर रहे हैं। मैं 23 साल का हूं और लंदन में रहता हूं। मुझे नहीं पता कि मैं अपने पिता की मदद कैसे करूं। मैं अभिषेक बच्चन, अभिनेता रितेश देशमुख और देवेंद्र फडणवीस से मेरे पिता की जान बचाने का अनुरोध करता हूं।’ फैसल ने एक ट्वीट में कहा कि ‘मेरी बहन मेरे पिता के बिना नहीं रह सकती, वह हमारी जिंदगी है। हम नहीं चाहते कि मेरे पिता सुशांत सिंह राजपूत की तरह मरें। मैं देश के लोगों से अनुरोध करता हूं कि मेरे पिता के स्वास्थ्य के लिए हमारा समर्थन करें।’ 

यह भी पढ़ें

कमाल आर खान ने सीताम, मुन्ना पांडे जॉबलेस, देशद्रोही, एक विलेन जैसी फिल्मों में सहायक अभिनेता के रूप में काम किया। इसमें फिल्म देशद्रोही को भी कमल ने ही प्रोड्यूस किया था। उन्होंने हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में काम किया है।

Leave a Reply