Kangana Ranaut Family: कंगना रनौत के पिता अमरदीप रनौत बिजनेसमैन हैं. वहीं, उनकी मां आशा रनौत एक शिक्षिका थीं. कंगना की बड़ी बहन रंगोली रनौत (Rangoli Ranaut) अब उनकी मैनेजर हैं और भाई अक्षत रनौत मणिकर्निका फिल्म्स (Manikarnika Films) में प्रोड्यूसर हैं. कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले वे पायलट थे. अक्षत रनौत की पत्नी और कंगना की भाभी ऋतु सांगवान डॉक्टर हैं.





