शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) एक ऐसे एक्टर हैं जिन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अधिकतर लोग पसंद करते हैं. फैंस तो अक्सर किंग खान की तारीफ करते रहते हैं, मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने शाहरुख की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें एक असामान्य इंसान और बहुत बड़ा आदमी भी बताया. महेश का कहना है कि मैं हमेशा शाहरुख का आभारी रहूंगा कि वह बहुत सम्मान देते हैं. महेश ने दो फिल्में ‘चाहत’ और ‘डुप्लिकेट’ बनाई जो फ्लॉप रही.
साल 1996 में महेश भट्ट ने शाहरुख खान के साथ रोमांटिंक म्यूजिकल फिल्म बनाई थी ‘चाहत’. इस फिल्म में अनुपम खेर, नसीरुद्दीन शाह,पूजा भट्ट थे. इसके अलावा महेश के निर्देशन में 1998 में एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘डुप्लीकेट’ बनी थी. इस फिल्म में जूही चावला और सोनाली बेंद्रे जैसे कलाकार थे.
शाहरुख खान को महेश भट्ट ने बताया किंग
महेश भट्ट ने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कहा ‘मैं अकेला हूं जिसने शाहरुख खान के साथ दो फ्लॉप फिल्में बनाई हैं. मैं शाहरुख से बहुत प्यार करता हूं वह शानदार इंसान हैं. बावजूद इसके शाहरुख ने मेरे साथ हमेशा एक किंग की तरह व्यवहार किया और एक राजा ही दूसरे को राजा की तरह ट्रीट कर सकता है. वह सबसे हटकर इंसान हैं, मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा’.
महेश भट्ट ने शाहरुख खान की जमकर प्रशंसा की
इतना ही नहीं महेश भट्ट ने तारीफ के पुल बांधते हुए शाहरुख खान को आउटस्टैंडिंग बताते हुए कहा कि ‘वह एक महान, दिलदार, साहसी और बेहतरीन इंसान हैं’.
‘सड़क 2’ के बाद महेश ने कोई फिल्म नहीं बनाई
महेश भट्ट ने तमाम संजीदा विषयों पर फिल्म बनाई है. आखिरी बार साल 2020 में महेश के डायरेक्शन में एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘सड़क 2’ आई थी. फॉक्स स्टूडियोज और महेश के प्रोडक्शन हाउस विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म 1991 में आई फिल्म ‘सड़क’ का सीक्वल है.
ये भी पढ़िए-रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर ‘Brahmastra’ देख चकित हुए महेश भट्ट, अयान मुखर्जी को बताया इंडिया का जेम्स कैमरून
शाहरुख की 3 फिल्में अगले साल रिलीज होंगी
वहीं शाहरुख खान की बात करें तो फिल्म ‘पठान’ रिलीज होने वाली है, इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी हैं. 25 जनवरी 2023 में ये फिल्म रिलीज की जाएगी. इसके अलावा ‘जवान’ और Dunki भी अगले साल रिलीज की जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Mahesh bhatt, Shah rukh khan
FIRST PUBLISHED : September 30, 2022, 18:45 IST





