
मुंबई: सम्राट पृथ्वीराज, शमशेरा, जयेशभाई जोरदार जैसी बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी। कोरोना महामारी के बाद मेकर्स को इन बिग बजट फिल्मों से काफी उम्मीदें थी। लेकिन यह सभी फिल्में दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। लेकिन अब 11 अगस्त को एक साथ बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ‘रक्षा बंधन’ (Raksha Bandhan) और आमिर खान (Aamir Khan) की ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) रिलीज हुई है।भले ही ‘रक्षा बंधन’ को अच्छी समीक्षा मिली, लेकिन यह दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर आकर्षित करने में असफल रही। एडवांस बुकिंग से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अक्षय कुमार की यह फिल्म पहले 10-12 करोड़ रुपये की कमाई करेंगी।
‘रक्षा बंधन’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन के लिए बेचे गए 35,000 टिकटों की अग्रिम बुकिंग देखी इसके बाद कमाई का ये आंकड़ा सामना आया है। शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने लगभग पहले दिन 10 करोड़ रुपये की कमाई की हैं। अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर-स्टारर ने पूरे देश में मुश्किल से 12-15% ऑक्यूपेंसी के साथ शुरुआत की है। वास्तव में, सुबह की व्यस्तता लाल सिंह चड्ढा से भी कम थी, जो कि 15-20% पर बहुत कम थी।
यह भी पढ़ें
बता दें, फिल्म समीक्षकों ने रक्षा बंधन को 5 में से 2 स्टार दी हैं। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित, रक्षा बंधन में अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर हैं। इसके अलावा सादिया खतीब, सहजमीन कौर, स्मृति श्रीकांत और दीपिका खन्ना भी अहम रोल में हैं। यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज, कलर येलो प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा निर्मित है और संयुक्त रूप से हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित है।





