
मुंबई : कॉमेडियन (Comedian) राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) की सेहत (Health) से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया हैं। राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव ने उनके सेहत की जानकारी देते हुए बताया कि उनका एमआरआई रिपोर्ट आ चुका है। जिसमें ब्रेन की नसें दबी हुई हैं। जिसके चलते कॉमेडियन को ठीक होने में कुछ दिनों का वक्त लग सकता है। बता दें कि राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान उनके सीने में अचानक तेज दर्द उठा था। जिसके चलते वो नीचे गिर पड़े थे।
जिसके बाद उनकी टीम ने उन्हें तुरंत दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में एडमिट करवाया था। जहां उनका इलाज एम्स के सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में हो रहा हैं। राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने की खबर सुनते ही उनके फैंस काफी उदास है और लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इसी बीच ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू श्रीवास्तव के भाई ने उनके सेहत से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि कॉमेडियन का डॉक्टरों ने बीती रात एमआरआई किया था। जिसका रिपोर्ट अब आ चुका है।
यह भी पढ़ें
रिपोर्ट में राजू श्रीवास्तव के दिमाग की नसें दबी होने की बात सामने आई है, वहीं रिपोर्ट्स देखकर डॉक्टरों का कहना है कि राजू श्रीवास्तव की सेहत में रिकवर होने में 10 दिनों का समय लग सकता है। गौरतलब है कि राजू श्रीवास्तव को लेकर सोशल मीडिया पर काफी अफवाहें भी सामने आ चुकी हैं। जिसको लेकर उनके परिवार और उनके मैनेजर का भी स्टेटमेंट सामने आ चुका है। सोशल मीडिया के जरिए परिवार वालों और मैनेजर ने गलत अफवाहें न फैलाने और उनपर ध्यान न देने की अपील की हैं। उन्होंने बताया कि अब राजू श्रीवास्तव की हालत स्थिर है। उनके जल्द ठीक होने की कामना करें।





