Movie Review

Brahmastra Box Office Collection | बॉक्स ऑफिस पर चला अयान मुखर्जी के निर्देशन का जादू, दूसरे दिन फिल्म ने लूटी मोटी कमाई | Navabharat (नवभारत)


बॉक्स ऑफिस पर चला अयान मुखर्जी के निर्देशन का जादू, दूसरे दिन फिल्म ने लूटी मोटी कमाई

मुंबई: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। कलाकारों के अभिनय और कथानक के साथ-साथ फिल्म में इस्तेमाल किए गए वीएफएक्स को दर्शकों की भी खूब वाहवाही हो रही है। पहले दिन की तरह फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार (10 सितंबर) को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। ‘ब्रह्मास्त्र’ ने पहले दिन 37 करोड़ रुपये की कमाई की है। दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 42 करोड़ का कलेक्शन अपने नाम किया है। हिंदी भाषा में इसका 37 करोड़ और अन्य भाषाओं में 5 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने देशभर में बॉक्स ऑफिस पर कुल 79 करोड़ की कमाई की है।

ब्रह्मास्त्र वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ का बिजनेस किया है। कई लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

यह भी पढ़ें

फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने भी छोटी लेकिन महत्वपूर्ण किरदार में हैं इस फिल्म में दीपिका ने रणबीर की मां का रोल प्ले किया है। फिलहाल फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ से शाहरुख और दीपिका के लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) ने किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.