सोशल मीडिया (Social Media) एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटी तक एक्टिव रहते हैं. ऐसे में इन सेलेब्स (Bollywood Celebrity) से जुड़ी कोई भी बात इनके फैंस से छिपी नहीं रह जाती है. इन सेलेब्स की पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक की जानकारी इनके फैंस तक आसानी से पहुंच जाती है. कभी-कभी तो ये सेलेब खुद फैंस तक ये जानकारी पहुंचाते हैं तो कभी दूसरे माध्यम से फैंस को इनके बारे में कुछ नया पता चलता है. सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स के बचपन की तस्वीरें भी अक्सर छाई रहती हैं, जिनमें उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल होता है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड के ऐसे ही एक सेलेब की तस्वीर छाई हुई है, जो आज बी-टाउन पर राज करता है. इनकी बचपन की तस्वीर देखकर इन्हें पहचान पाना किसी चैलेंज जैसा है. फोटो में नजर आ रहे इस बच्चे के साथ आज पूरा बॉलीवुड काम करना चाहता है. आलिया भट्ट से लेकर अर्जुन कपूर तक, तमाम सितारे इनकी फिल्म में काम करने को बेताब हैं.
अब तो आप शायद पहचान ही गए होंगे कि ये कौन है. अगर नहीं तो आपको बता दें कि फोटो में दिखाई दे रहा बच्चा कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर हैं. जिन्हें वायरल हो रही तस्वीर में मुस्कुराते देखा जा सकता है. जी हां, सोशल मीडिया पर छाई ये तस्वीर करण जौहर की है, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रहे हैं.
करण जौहर स्टार किड्स के साथ पले-बढ़े थे. (फोटो साभार: Instagram@karanjohar)
ये बात तो सभी जानते हैं कि करण जौहर पिछले कई सालों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं. आज पूरे बॉलीवुड पर उनके नाम का डंका बजता है. उनकी कुछ शानदार फिल्मों की बात करें तो ‘कुछ कुछ होता है’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ शामिल हैं. इन दिनों करण अपने सेलिब्रिटी चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन 7’ को लेकर चर्चा में हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bollywood, Bollywood news, Karan johar
FIRST PUBLISHED : August 15, 2022, 21:22 IST





