Cinema

रणबीर कपूर ने पासपोर्ट पर चेंज करवाया मैरिटल स्टेटस, अब आलिया भट्ट ने नाम बदलने पर कही ये बात


आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने नाम के साथ अपने पति रणबीर कपूर का सरनेम जोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वह आलिया भट्ट-कपूर कहलाने से खुश हैं और बहुत जल्द ही अपने नाम को बदलने वाली हैं. आलिया और रणबीर ने अप्रैल 2022 में शादी की थी. ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर एक साथ काम करने के दौरान वे एक-दूसरे के करीब आए और शादी करने से पहले सालों तक एक-दूसरे को डेट किया. आलिया ने जून के आखिरी में अपनी प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट किया था. दोनों अपने बच्चे के वेलकम की तैयारी कर रहे हैं.

आलिया भट्ट ने मिड-डे को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनका स्क्रीन नाम हमेशा आलिया भट्ट होगा, लेकिन वह जल्द ही अपना नाम आधिकारिक तौर पर आलिया भट्ट-कपूर में बदल देंगी क्योंकि वह अब कपूर परिवार में शामिल हो गई हैं. अपने पासपोर्ट पर नाम अपडेट करने के बारे में उन्होंने कहा, “मुझे यह करने में खुशी हो रही है.”

आलिया भट्ट प्रेग्नेंसी अनाउंस की. (फोटो साभारः Instagram @aliaabhatt)

आलिया को नहीं मिला बदलाव करने का समय

आलिया भट्ट पिछले कुछ समय से अपने नाम में बदलाव करने की प्लानिंग कर रही थीं. उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें अपने बिजी इवेंट्स और कई अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के कारण इसे करने का समय नहीं मिला. उन्होंने अपने हॉलीवुड डेब्यू प्रोजेक्ट ‘हार्ट ऑफ़ स्टोन’ के लिए लगभग एक महीना यूके में बिताया.

रणबीर ने बदला मैरिटल स्टेटस

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) द्वारा अपने पासपोर्ट पर मैरिटल स्टेटस को ‘तुरंत’ बदलने के बाद, आलिया भट्ट ने कहा, “अब हमारा एक बेबी आने वाला है. मैं अब भट्ट नहीं बने रहना चाहती, जबकि कपूर परिवार एक साथ यात्रा कर रहे हैं; आप जानते हैं मेरा क्या मतलब है? मैं अकेलापन महसूस नहीं करना चाहती.” आलिया और रणबीर अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.

करण जौहर-आलिया भट्ट ने इमोशनल होकर विक्की कौशल को उनकी शादी से ठीक पहले किया था कॉल

शिवा और ईशा के किरदार में रणबीर-आलिया

‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) में रणबीर कपूर शिवा के रूप में नजर आएंगे आलिया उनकी लव इंटरेस्ट ईशा होंगी. अयान मुखर्जी ने फिल्म को डायरेक्ट किया है. फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फैंटेसी ट्रायलॉजी है. इसका पहला 2 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Tags: Alia Bhatt, Ranbir kapoor