सुष्मिता सेन (Susmita Sen) बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाई हुई हैं. इसके अलावा वह अपने लेटेस्ट फोटोज की वजह से चर्चा में हैं. अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार संग एक बेहद खास तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें उनकी मां सुभ्रा सेन और दोनों बेटियों रिनी और अलीशा के अलावा एक और क्यूट बच्चा और लेडी उनकी फैमिली फ्रेम में दिखाई में नजर आ रहे हैं. तस्वीर में क्यूट बच्चा सुष्मिता की गोद में हंसता हुआ दिख रहा है. फोटो में सभी मुस्कुराते हुए बेहद प्यारे लग रहे हैं.
सुष्मिता सेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘महिलाओं की दुनिया है और उसमें ये अकेला मैन है. मेरे हैंडसम, क्यूट और इनोसेंट और शरारती गॉडसन को तीसरा जन्मदिन मुबारक हो. हम तुम्हें बहुत प्यार करते हैं पूचा. हमारी जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए शुक्रिया.’ हैशटैग पार्ट टाइम.
सामने आई इस फोटो में सुष्मिता, उनकी दोनों बेटियां ब्लैक मैचिंग आउटफिट में दिखाई दे रही हैं. वहीं एक्ट्रेस की मां ह्वाइट आउटफिट में और अदाकारा की गोद में बैठा बच्चा पिंक टी-शर्ट और डेनिम में क्यूट दिख रहा है.
Instagram Printshot
तस्वीर हुई वायरल
आपको बता दें कि 24 घंटे के अंदर एक्ट्रेस की इस फोटो पोस्ट पर 70 हजार से ज्यादा लोगों ने रिएक्ट किया है. सुष्मिता की भाभी चारु असोपा (Charu Asopa) ने कमेंट कर इस फोटो को लाइक किया और लिखा- ‘जन्मदिन मुबारक हो पोचा.’ इसके साथ ही दिल वाला आइकन शेयर किया. इसके अलावा एक फैन ने सुष्मिता की तारीफ करते हुए लिखा, ‘सो ब्यूटीफुल’. एक दूसरे ने कहा, “ब्लैक आपको और अधिक सुंदर और भव्य बनाता है.” एक यूजर ने लिखा, ‘खूबसूरत परिवार’
एक और बच्चा गोद लेने की अटकलों को कर चुकीं खारिज
आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में, जब मुबंई एयरपोर्ट पर सुष्मिता को उनकी दोनों बेटियों और एक बच्चे के साथ स्पॉट किया गया तो, सोशल मीडिया ये कयास लगने की सुष्मिता ने एक बेटा गोद लिया है. यह मामला इनता ज्यादा आगे निकल गया कि इस मामले पर उन्हें खुद आने पड़ा. तब उन्होंने एक और बच्चा गोद लेने की अफवाहों को खारिज करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी थीं.और खुलासा किया कि लड़का उसका सबसे अच्छा दोस्त का बेटा और उसका गॉडसन था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bollywood actress, Sushmita sen
FIRST PUBLISHED : August 22, 2022, 13:32 IST





