आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’( Laal Singh Chaddha) को लेकर एक्टर्स के साथ-साथ फिल्ममेकर्स को काफी उम्मीदें थी. हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ के हिंदी रिमेक को फिल्म समीक्षकों ने काफी सराहा, कई बॉलीलुड सेलेब्स ने भी इस फिल्म की तारीफ की लेकिन बायकॉट ट्रेंड की वजह से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. इसी बीच खबर आ रही है कि आमिर करीब दो महीनों के लिए यूएस जा रहे हैं.
‘लाल सिंह चड्ढा’ साल 2022 में बड़ी फिल्मों में से एक है. इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ था, लंबे समय बाद आमिर खान को पर्दे पर देखने की उत्सुकता भी थी. रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज की गई फिल्म को लेकर उम्मीद जताई जा रही थी कि त्योहार और स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों की वजह से बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों का रुख करेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं.
आमिर खान ब्रेक लेना चाहते हैं
‘लाल सिंह चड्ढा’ का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 45.83 करोड़ रहा. आमिर खान, करीना कपूर खान, नागा चैतन्य, मोना सिंह स्टारर फिल्म को बायकॉट की वजह से खासा नुकसान उठाना पड़ा. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान दो महीने अमेरिका में बिताएंगे. खबर के मुताबिक मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान पिछले तीन साल अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में पूरी तरह इन्वॉल्व रहे. आमिर खान अब अपने नेक्स्ट प्रोजेक्ट को हाथ लगाने से पहले कुछ समय आराम करना चाहते हैं.
ये भी पढ़िए-Celeb Education: आमिर खान ने नहीं देखी कॉलेज की शक्ल, इन 4 स्कूलों से हुई पढ़ाई
अगली फिल्म से पहले आराम के मूड में आमिर
माना जा रहा है कि ‘लाल सिंह चड्ढा’ के प्रदर्शन से निराश आमिर खान अब अगले कुछ हफ्ते इंटरनेशनल सेक्टर में रिलीज प्लान करना चाहते हैं और साथ ही लंबे समय बाद ब्रेक का आंनद उठाना चाहते हैं. कहा जा रहा है कि आमिर खान जब अपनी छुट्टियां बिताकर लौटेंगे तब अगली फिल्म की तैयारी में लग जाएंगे. खबरों की माने तो आमिर एक स्पोर्ट्स ड्रामा के लिए ‘शुभ मंगल सावधान’ के डायरेक्टर आर एस प्रसन्ना के साथ काम करने वाले हैं. ये फिल्म साल 2018 में आई स्पैनिश फिल्म Campeones से प्रेरित है. फिल्म एक बॉस्केटबाल कोच के ईर्द गिर्द है जो स्पेशल ओलंपिक के लिए इंटलेक्चुअली डिसएबल्ड खिलाड़ियों की एक टीम बनाता है. बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग अक्टूबर में शुरू होगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Aamir khan, Laal Singh Chaddha
FIRST PUBLISHED : August 23, 2022, 14:56 IST





