कॉफी विद करण सीजन 7 (Koffee with Karan 7) के लटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) नजर आने वाले हैं. फिल्म ‘कबीर सिंह’ की ये सुपरहिट जोड़ी एक-दूसरे के साथ तो इस शो में काफी मस्ती करते हुए नजर आएगी. शो में कियारा पहली बार नजर आने वाली हैं जबकि वहीं शाहिद कपूर इस शो में अपनी EX गर्लफ्रेंड्स के अलावा अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ भी नजर आ चुके हैं. अपनी पहली ही एपीयरंस में कियारा, शाहिद के बारे में काफी पोल खोलते हुए नजर आएंगी. कियारा ने इस बात का भी खुलासा किया कि फिल्म ‘कबीर सिंह’ के सेट पर शाहिद ने एक्ट्रेस को एक-दो नहीं पूरे 8 घंटे इंतजार करवाया था और जब आपको इस इंतजार की वजह पता चलेगी तो आप भी दंग रह जाएंगे.
करण जौहर के इस शो में इस बार रैपिड फायर के अलावा मजेदार गेम- बिंगो गेम भी खेला जा रहा है. इसी के दौरान कियारा आडवाणी ने खुलासा किया कि अपने दिमाग में उन्होंने शाहिद कपूर को थप्पड़ मारना था. एक्ट्रेस कहती हैं, ‘शूटिंग का यह मेरा तीसरा या चौथा दिन था, और मुझे आठ घंटे तक इंतजार करने के लिए कहा गया क्योंकि इस बात पर चर्चा हो रही थी कि शाहिद अगले सीन में कौन से जूते पहनेंगे.’
कियारा और शाहिद, कॉफी विद करण के लटेस्ट एपिसोड में कई खुलासे करने वाले हैं.
करण ने तुरंत कियारा की साइड लेते हुए उनके फैसले को वैलिडेट करते हुए कहा, “अगर मुझे जूते पर चर्चा के लिए 8 घंटे इंतजार करने के लिए कहा जाता, तो मैं भी थप्पड़ मार देता.’ अब देखना ये है कि कियारा के इस खुलासे पर शाहिद क्या कहते हैं. करण जौहर का ये शो गुरुवार को रात 12 बजे डिज्नी प्लस होटस्टार पर स्ट्रीम होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Kiara Advani, Shahid kapoor
FIRST PUBLISHED : August 24, 2022, 12:31 IST




