क्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. इन दिनों वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं.

अक्षय कुमार (Photo Credit: social media)
नई दिल्ली:
अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म कठपुतली को लेकर चर्चा में हैं. ये फिल्म 2 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो जाएगी. फिल्म में उनके साथ रकुल प्रीत भी नजर आने वाली हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. दरअसल फिल्म का गाना साथिया रिलीज हो गया है. उसके बाद ही अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. इन दिनों वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वीडियो में देखा जा सकता है वो रकुल के साथ मस्तीभरे अंदाज में चल रहे हैं. तभी सामने गंदा पानी दिखाई देता है. अक्षय इस पानी से रकुल को पार कराने का तरीका खोजते हैं. वो अपना दिमाग लगाते हैं और रकुल के सामने एक पत्थर रख देते हैं. वो जैसे जैसे आगे चलती हैं अक्षय उनके साइड में पत्थर रख देते हैं. रकुल पत्थर पर पैर रखकर आगे बढ़ जाती है.
वहीं वीडियो में टविस्ट तब आता है जब रकुल बीच में पहुंच जाती हैं और अक्षय उनके साइड से पत्थर हटा देते हैं. पीछे से एक पत्थर फेंक देते हैं जिसके बाद से गंदा पानी उछलकर सीधा उनके कपड़ो पर आ जाता है. वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन लिखा, ‘ये काफी मजेदार था जब तक किसी ने माइंड गेम नहीं खेला,’. साथ ही उन्होंने बाकी लोगों से भी ऐसे मजेदार वीडियो बनाने के लिए कहा और अपील की कि अच्छे से अच्छे वीडियो शेयर करें. अक्षय के फैंस ने भी वीडियो पर लॉफ इमोजी के साथ रिएक्ट किया है.
सब-इंस्पेक्टर अर्जन सेठी के रूप में अक्षय कुमार
कठपुतली वाशु भगनानी और जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और रंजीत एम तिवारी द्वारा निर्देशित है. इसमें अक्षय कुमार सब-इंस्पेक्टर अर्जन सेठी के रूप में हैं जो हिमाचल प्रदेश के कसौली में एक सीरियल किलर को पकड़ने की कोशिश कर रहा है.
संबंधित लेख
First Published : 25 Aug 2022, 10:54:06 PM
For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.





