
मुंबई: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की एक्शन फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) से जॉन अब्राहम (John Abraham) का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। अभिनेता के लुक को देख फैंस हैरान रह गए हैं। जॉन इस फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर ने निडर खलनायक की भूमिका में जबरदस्त दिखाई दे रहे हैं। मोशन पोस्टर की शुरुआत एक टिक टिक बम से होती है जो फटने वाला है। विस्फोट के बाद जॉन अब्राहम का लुक सामने आता है, जोकि बेहतरीन दिखाई दे रहे हैं।
जॉन ने मोशन पोस्टर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मैं अपने एक्शन के साथ 25 जनवरी 2023 को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में आ रहा हूं। #YRF50 के साथ #पठान का जश्न मनाएं। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। @iamsrk @deepikapadukone #SiddharthAnand @yrf #5monthstopathaan।’ देखें मोशन पोस्टर-
यह भी पढ़ें
‘पठान’ से जॉन अब्राहम के फर्स्ट लुक के मोशन पोस्टर लॉन्च पर, सिद्धार्थ आनंद ने कहा, ‘पठान की हर घोषणा दर्शकों की उत्सुक आंखों के सामने एक महाकाव्य पहेली के एक टुकड़े को प्रकट करने जैसा है, जो हमारी रिलीज तक ले जाती है। दिन। हम चाहते हैं कि पठान की हर संपत्ति एक बड़ी चर्चा का विषय बने, क्योंकि सौभाग्य से, हमारे पास उस चर्चा को बनाने के लिए सामग्री है।’ जॉन अब्राहम से पहले हाल ही में फिल्म से दीपिका पादुकोण का पहला लुक सामने आया था। जोकि दर्शकों ने काफी पसंद किया था।





