
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की ग्लैमरस (Glamorous) एक्ट्रेस (Actress) रवीना टंडन (Raveena Tandon) आज किसी नाम की मोहताज नहीं है। अभिनेत्री फिल्मों में अपने अभिनय के साथ-साथ फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। यही कारण है कि अदाकारा 47 साल की उम्र में भी काफी खुबसूरत और स्टनिंग लगती हैं। रवीना टंडन अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री इस वक्त मध्य प्रदेश के सिवनी में स्थित पेंच फ़ॉरेस्ट के सैर पर निकली हैं।
जहां वो जिप्सी में बैठकर जंगल का दौरा कर रही हैं। उन्होंने जंगल में कई तस्वीरें ली साथ ही उन्होंने अपने कैमरे में एक ब्लैक पैंथर को भी कैप्चर किया। अभिनेत्री का मध्य प्रदेश के तथास्तु रिसॉर्ट्स में शानदार वेलकम किया गया। जहां उन्होंने खूब मस्ती की वहां उन्होंने झूले पर लेटकर अपना क्वालिटी टाइम बिताया। रवीना टंडन ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया हैं। जिसमें वो फुल एन्जॉयमेंट करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं एक तस्वीर में तथास्तु रिसॉर्ट्स में उनके वेलकम का बोर्ड भी लगा दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें
रवीना टंडन ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘क्या शानदार प्रस्थान है! कितना महत्वपूर्ण है, बस अनायास ही शहर से कभी-कभार उड़ान भरना! शानदार भोजन, आतिथ्य और अद्भुत दृश्यों के लिए धन्यवाद तथास्तु रिसॉर्ट्स, पेंच!’ अब रवीना टंडन के इन तस्वीरों को उनके फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी लाइक करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है।





