
मुंबई : हॉलीवुड (Hollywood) के मशहूर (Famous) एक्टर (Actor) और कॉमेडियन (Comedian) निक कैनन (Nick Cannon) के घर एक बार फिर बच्चे की किलकारी गूंजने वाली हैं। 41 वर्षीय निक कैनन इस बार अपने 9वें बच्चे के पिता बनने वाले हैं। मॉडल ब्रिटनी बेल नेक कैनन के तीसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। निक कैनन और ब्रिटनी बेल अपने 5 साल के बेटे गोल्डन सैगन और 19 महीने की बेटी पावरफुल क्वीन के पैरेंट्स हैं। इस खुशखबरी को निक कैनन ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो के जरिए दिया है।
ये वीडियो ब्रिटनी बेल के मैटरनिटी फोटोशूट का है। जिसमें कपल रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ब्रिटनी बेल कैमरे के सामने न्यूड होकर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं निक कैनन भी ब्रिटनी बेल को गले लगाते हुए बेबी बंप को अपने हाथों से सहारा देते दिखाई दे रहे हैं बाद में वीडियो में निक कैनन और ब्रिटनी बेल अपने बाकी दो बच्चों के साथ कैमरे के सामने मस्ती करते नजर आए। निक कैनन ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘वक्त थम गया और ये हो गया…’ उनके इस वीडियो से फैंस काफी हैरान हैं। प्रशंसक इस वीडियो को लाइक करते हुए अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें
गौरतलब है कि निक कैनन के और भी बच्चे हैं। जो अलग-अलग पार्टनर्स से हैं। उनकी एक्स वाइफ और सिंगर मारिया कैरी के साथ उनके जुड़वां बच्चे एक बेटा मुनरो और एक बेटी मोरक्कन है। वहीं मॉडल ब्री तीसी के साथ निक कैनन का एक साल का बेटा लेजेंडरी लव कैनन है और एबी दे ला रोजा जो एक डीजे के साथ प्रेजेंटर भी हैं उनके साथ निक कैनन को 13 महीने के जुड़वां बच्चे जिओन और जिलियन हैं। वहीं एबी दे ला रोजा अपने तीसरे बच्चे के लिए प्रेग्नेंसी पल को एन्जॉय कर रही हैं। वहीं निक कैनन का सिंगर अलिसा स्कॉट के साथ एक बेटा जेन था। जिसका साल 2021 में पांच महीने की उम्र में ब्रेन कैंसर से निधन हो गया था। बता दें कि साल 2021 के अंत में निक कैनन ने ब्रह्मचर्य अपनाने की बात कही थी।





