
मुंबई : फिल्ममेकर (Filmmaker) करण जौहर (Karan Johar) ने हाल ही में अपने ट्विटर (Twitter) हैंडल से एक वीडियो (Video) शेयर किया हैं। ये वीडियो अमेरिकी नौसेना अधिकारियों का है। इस वीडियो में खास बात यह है कि यूएस नेवी ऑफिसरों ने साल 2003 में रिलीज करण जौहर का गाना ‘कल हो न हो’ जिसे सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है को अमेरिका के नौसेना सेक्रेटरी के एक डिनर पार्टी में गाया गया।
वीडियो में अमेरिकी नौसेना का एक अधिकारी गिटार बजा रहा है वहीं एक पुरुष और एक महिला ऑफिसर ‘कल हो न हो’ गाने को हिंदी में गाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को यूएस में इंडियन एंबेसडर तरनजीत सिंह संधू ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘मित्र शाश्वत रहता है! एक लोकप्रिय बॉलीवुड गीत के साथ बैंड मंत्रमुग्ध कर देता है। यूएस नौ सेना सचिव द्वारा आयोजित रात्रिभोज में।’
यह भी पढ़ें
And the song lives on @Javedakhtarjadu @iamsrk @Shankar_Live @EhsaanNoorani #Loy @nikkhiladvani
— Karan Johar (@karanjohar) August 25, 2022
उनके द्वारा शेयर इस वीडियो को देखकर और सुनकर करण जौहर मंत्रमुग्ध हो गए और उन्होंने इस वीडियो को अब अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। गौरतलब है कि ‘कल हो न हो’ गाना करण जौहर की फिल्म ‘कल हो न हो’ का हैं। जिसमें बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान, सैफ अली खान और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अपनी मुख्य भूमिका निभाई है। ये फिल्म काफी हिट साबित हुई थी और बॉक्स ऑफिस परभी जोरदार कलेक्शन की थी।





