Neha Dhupia Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) का आज जन्मदिन है. उनका जन्म 27 अगस्त 1980 को कोच्चि के सिख परिवार में हुआ था.नेहा के पिता प्रदीप सिंह भारतीय नेवी में थे. उनकी पढ़ाई दिल्ली से पूरी हुई है. साल 2002 में नेहा ने मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीत कर दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बनाने में कामयाब हुई थीं. मिस यूनिवर्स बनने के बाद उन्होंने टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेर कर सबको अपना फैन बना लीं. फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स से लेकर अब तक नेहा धूपिया के लुक में काफी बदलाव आया है. नेहा अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश हो गई हैं. चलिए आज नेहा धूपिया के जन्मदिन के स्पेशल डे पर जानते हैं उनके बारे में कुख खास…
नेहा ने अभिनय से पहले मॉडलिंग की दुनिया में हाथ आजमाया था. नेहा को सिनेमाजगत में 20 साल हो गए हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी. साल 1994 में वह मलयालम फिल्म ‘मिन्नरम’ में पहली बार पर्दे पर नजर आई थीं. फिल्म ‘कयामत’ से नेहा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहित साबित हुई थी.
नेहा धूपिया की फिल्में
नेहा को ‘कयामत’ के बाद फिल्म जूली में देखा गया. इस फिल्म में नेहा ने कई बोल्ड सीन दिए जिसकी वजह से खबरों में छाई रहीं. फिल्म ‘कयामत’ और ‘जूली’ के बाद उन्होंने ‘शीशा’, ‘ क्या कूल हैं हम,’ ‘हे बेबी,’ ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘दस कहानियां’, ‘सिंग इज किंग’,’ ‘रामा रामा क्या है ड्रामा,’ ‘दे ताली,’ ‘लस्ट स्टोरीज’ और ‘अ थर्सडे’ , ‘सनक’ जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग करते हुए देखा गया. फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ के लिए साल 2018 में नेहा को बेस्ट स्पोर्टिंग एक्सट्रेस के खिताब से भी नवाजा गया. हालांकि उन्हें फिल्म ‘जूली’ में बोल्ड किरदार के लिए सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा था.
रियलिटी शोज से बनाई पहचान
बता कि रियलिटी शोज में नेहा का सबसे मशहूर शो एमटीवी रोडीज हैं. इस शो से नेहा कई साल से जुड़ी हुई हैं. शो में बतौर जज नेहा नजर आती हैं. मजेदार बात ये है कि नेहा खुद का एक टीवी शो लॉन्च कर चुकी हैं. जिसका नाम ‘नो फिल्टर विद नेहा’ था. नेहा का यह शो काफी फेमस शो रहा है.
पर्सनल लाइफ
अभिनय से ज्यादा रियलिटी शोज में नाम कमा चुकीं नेहा धूपिया आज अपने पर्सनल और प्रोफेशनल कामों के लेकर खूब खबरों में रहती हैं. नेहा एक तरफ जहां शानदार एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं, वहीं वह एक बेहतरीन मां और वाइफ भी हैं. नेहा की शादी एक्टर अंगद बेदी (Angad Bedi) से संग हुई है. कपल को एक बेटी मेहर और एक बेटा है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Neha dhupia
FIRST PUBLISHED : August 27, 2022, 06:00 IST




