
मुंबई : एक्ट्रेस (Actress) शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) अक्सर किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। अदाकारा एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में नजर आएंगी। शहनाज गिल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो नेहा कक्कड़ और जुबिन नौटियाल के ‘तारों के शहर’ गाने को गाती नजर आ रही हैं।
उनके इस गाने को सुनकर उनके फैंस मंत्रमुग्ध हो रहे हैं और वो इस वीडियो की तरफ खींचे जा रहे हैं। वीडियो में अभिनेत्री व्हाइट कलर का टी-शर्ट पहने विदाउट मेकअप के अपने बालों को खुला रखी नजर आ रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में फाइव स्टार दिया है। वहीं अब प्रशंसक उनके इस गाने के दीवाने हो रहे हैं। इस गाने को अब तक साढ़े सात लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके है। फैंस उनके इस वीडियो को देखकर और सुनकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें
गौरतलब है कि शहनाज गिल रियलिटी शो बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। इसी शो के जरिए वो फैंस में काफी पॉपुलर हुईं। इतना ही नहीं उन्हें इस शो से ‘सिडनाज’ का नाम भी मिला क्योंकि इस शो में उनकी जोड़ी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ थी। जो लोगों को खूब पसंद आई। शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर टूट गई थी, लेकिन अब वो धीरे-धीरे अपने काम की तरफ लौट रही हैं।





