Asia Cup 2022 Ind Vs Pak: एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के पहले मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को जबरदस्त शिकस्त दी. मैच 28 अगस्त को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया गया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने भारत को 148 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने 19.4 ओवर पर ही लक्ष्य पूरा कर लिया. टीम इंडिया की इस जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जा रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी भारत की जीत की धूम है. आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) से लेकर कार्तिक आर्यन और अनिल कपूर तक ने, जबरदस्त अंदाज में भारतीय क्रिकेट टीम की पाकिस्तानी टीम पर जीत का जश्न मनाया है.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाते हुए काला चश्मा पर नाचते हुए देखा जा सकता है. आयुष्मान और अनन्या ‘ड्रीम गर्ल 2’ में साथ नजर आएंगे. दोनों ने मथुरा में फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है. इंडिया Vs पाकिस्तान का मैच देखने के बाद, सोशल मीडिया पर दोनों ने यह फन रील साझा की है. वीडियो शेयर करते हुए अनन्या ने कैप्शन में लिखा- ‘जीत गया इंडिया!!’
वहीं कार्तिक आर्यन ने भी जबरदस्त अंदाज में टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया. अपनी खुशी जाहिर करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया. कार्तिक आर्यन ने मैच की एक वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें हार्दिक पांड्या सहित पूरी टीम को जीत का जश्न मनाते देखा जा सकता है. वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने कैप्शन में लिखा- ‘मैं टीम इंडिया की जीत के लिए सारा दिन सारी रात प्रार्थना करता रहा.’
बॉलीवुड के एवरग्रीन अभिनेता अनिल कपूर ने भी सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया. अंगद बेदी ने भी अपनी खुशी जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने हार्दिक पांड्या को ‘चैंपियन’ बताया है. विजयी छक्के का वीडियो शेयर करते हुए- ‘हार्दिक पांड्या, क्या चैंपियन हैं!! रवींद्र जडेजा, विराट कोली और टीम को बधाई.’
अनिल कपूर और अंगद बेदी का पोस्ट. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम_ @anilskapoor/@angadbedi)
मौनी रॉय ने भी इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया की जीत की खुशी जाहिर की. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- ‘इंडिया, इंडिया…क्या शानदार जीत है. जय हिंद.’ हार्दिक पांड्या की पत्नी, अभिनेत्री और मॉडल नताशा स्टेनकोविक ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर मैच के कुछ शानदार पलों की तस्वीरें साझा की हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Ananya Panday, Ayushmann Khurrana, Bollywood news, India Vs Pakistan
FIRST PUBLISHED : August 29, 2022, 10:44 IST





