उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं, जिसकी वजह है भारत-पाकिस्तान के बीच का मैच. दरअसल, उर्वशी रौतेला इंडिया वर्सेज पाकिस्तान (India Vs Pakistan) के बीच का महामुकाबला देखने रविवार को दुबई जा पहुंचीं, फैंस ने जैसे ही एक्ट्रेस को स्टेडियम में स्पॉट किया, सभी हैरान रह गए. कई ने अभिनेत्री को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया. उर्वशी गंभीरता से मैच देखती नजर आईं. ऐसे में यूजर्स ने उर्वशी को उन्हीं की बात याद दिलाना शुरू कर दिया. अभिनेत्री को यूं मैच देखते सोशल मीडिया पर एक बार फिर मीम्स छा गए.
दरअसल, उर्वशी रौतेला ने कुछ दिनों पहले ही फैंस के लिए Ask Me Anything सेशन रखा था. इसी दौरान कुछ यूजर्स ने उर्वशी से सवाल किया कि उनका फेवरेट क्रिकेटर कौन है. इसी सवाल के जवाब में अभिनेत्री ने कह दिया कि वह क्रिकेट नहीं देखतीं. उर्वशी ने लिखा- ‘मैं क्रिकेट नहीं देखती. मैं किसी क्रिकेटर को भी नहीं जानती. लेकिन, मैं सचिन तेंदुलकर सर और विराट कोहली सर की बहुत रिस्पेक्ट करती हूं.’
अब जब भारत-पाकिस्तान के बीच का महामुकाबला देखने उर्वशी दुबई पहुंचीं, तो यूजर्स से भी रहा नहीं गया और कुछ ने उन्हें उनकी ही बात याद दिलाना शुरू कर दिया. उर्वशी अचानक ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं. वहीं कुछ उर्वशी के लुक्स से भी नाखुश दिखे. दूसरी ओर उर्वशी बीते दिनों में ऋषभ पंत के साथ अपने विवादों को लेकर भी चर्चा में रही हैं.
सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला की तस्वीरें छाई हुई हैं. (फोटो साभारः ट्विटर)
उन्होंने एक इंटरव्यू में यहां तक कह दिया था कि उनसे मिलने के लिए ऋषभ पंत ने काफी इंतजार किया था. जब क्रिकेटर तक ये बात पहुंची तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया और इसे झूठ बताया. इसके बाद दोनों के बीच विवाद छिड़ गया और खूब कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई. वहीं अब जब उर्वशी क्रिकेट देखने पहुंचीं, तो एक बार फिर ट्रोल्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया.
दुबई में चल रहे एशिया कप 2022 टूर्नामेंट के हिस्से के रूप में रविवार को दुबई में पड़ोसी देशों का आमना-सामना हुआ. अभिनेत्री, जो वर्तमान में भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ विवाद में है, को टीम इंडिया के लिए चीयर करते हुए देखा गया. दूसरी ओर, पंत को मैच से बाहर कर दिया गया और उन्हें साइड बेंच पर बैठे देखा गया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bollywood, Bollywood news, Urvashi Rautela
FIRST PUBLISHED : August 29, 2022, 06:56 IST





