Cinema

Bollywood Throwback: जब दोस्तों के सामने राकेश रोशन ने ऋतिक को पीटा, जानिए दिलचस्प किस्सा


एशिया के सबसे सेक्सी पुरुष का खिताब अपने नाम कर चुके बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आज हाल में ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) को लेकर खबरों छाए रहे. दरअसल, जोमैटो ने पिछले दिनों एक ऐड कैम्पेन लॉन्च किया जिसमें उन्होंने बतौर स्टार ऋतिक रोशन को साइन किया. ऐड में ऋतिक रोशन कह रहे हैं कि उन्हें भूख लगी थी तो उन्होंने महाकाल से थाली मंगा ली. ऐड ‘महाकाल’ का नाम आने से इस पर हंगामा शुरू हो गया. उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने इस पर विरोध दर्ज कराया और जोमैटो और ऋतिक रोशन से तुरंत माफी मांगने की अपील की.हालांकि एक्टर ने माफी मांग ली. इसी बीच ऋतिक रोशन की लाइफ से जुड़ा एक वाक्या इन खूब चर्चे में है. ये बात तब की तब वह काफी छोटे थे.

बताया जाता है कि ऋतिक बचपन से ही राकेश रोशन के लाडले रहे हैं. राकेश ने कभी ऋतिक पर हाथ नहीं उठाया या डांटा नहीं. लेकिन एक बार राकेश रोशन को बेटे पर इतना गुस्सा आया था कि उन्होंने ऋतिक की बहुत पिटाई की.

ऋतिक रोशन ने किया था खुलासा
एक बार एक मैगजिन के इंटरव्यू में ऋतिक रोशन ने खुलासा करते हुए बताया था कि वह एक बार अपने दोस्तों के साथ घर पर पार्टी कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने खेल-खेल में कांच की खाली बोतलें घर के टैरेस से नीचे फेंकना शुरू कर दिया. ये देखकर राकेश रोशन को बहुत गुस्सा आया. गुस्साए राकेश रोशन ने ऋतिक के दोस्तों के सामने ही उनकी बहुत पिटाई की थी. बताया जाता है कि ये पहली और आखिरी बार था, जब राकेश रोशन ने ऋतिक पर हाथ उठाया था.

Hrithik Roshan

राकेश रोशन के साथ ऋतिक रोशन (फोटो साभार इंस्टाग्राम @Hrithik Roshan)

पिता संग है खास बॉन्डिंग
आपको बता दें कि ऋतिक रोशन के साथ उनके पापा राकेश रोशन की बॉन्डिंग बेहद खास है. दोनों एक दूसरे के बेहद करीब हैं. ऋतिक अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ बिताए गए पलों को शेयर करते रहते हैं. इसके साथ ऋतिक कई बार ये कबूल कर चुके हैं कि उनके पिता ही उनके मोटिवेटर हैं. वहीं राकेश रोशन ने हमेशा ऋतिक को सही राह दिखाई. जब उन्होंने फिल्मों में आने का मन बनाया तो भी राकेश रोशन ने उनके फैसले का सम्मान किया. जिस तरह राकेश रोशन ने ऋतिक को बॉलीवुड में लॉन्च किया, वो अपने आप में रिकॉर्ड है.

ऋतिक की आने वाली फिल्में
काम की बात करें तो ऋतिक रोशन जल्द ही ‘विक्रम वेधा’ में दिखाई देंगे. इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन भी हैं. दूसरी तरफ वह सिद्धार्थ आनंद की ‘फाइटर’ को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं. बता दें कि ‘फाइटर’ में ऋतिक के साथ दीपिका पादुकोण दिखाई देंगी. वहीं एक्टर जॉन अब्राहम भी फिल्म में अहम भूमिका में देखे जाएंगे. इसके अलावा वह अपने पिता राकेश रोशन के साथ फिल्म कृष 4 पर काम कर रहे हैं.

Tags: Hrithik Roshan, Rakesh roshan, Throwback

Leave a Reply

Your email address will not be published.