मोनोक्रोमैटिक लुक्स के लिए एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) का प्यार फैन्स से छिपा नहीं है. दिशा पाटनी को ये बात काफी अच्छे से पता है कि किसी भी लुक में ग्लैमरस और खूबसूरत कैसे दिखना है. वैसे तो दिशा पीले, हरे से लेकर काले तक हर रंग में कमाल लगती हैं, लेकिन सफेद ड्रेसेस के लिए दिशा का प्यार अलग ही है. उनका लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट भी इस बात का सबूत है. बुधवार को, दिशा पटानी ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों को फिल्मफेयर अवार्ड्स 2022 से अपने शानदार बिहाइंड द सीन लुक की एक झलक दी. जिसमें वह फोटोशूट के लिए पोज देती नजर आ रही हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @dishapatani)





