मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री (Bollywood) में अपनी आवाज और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले किशोर कुमार (Kishor Kumar) आज इस दुनिया में नहीं है। लेकिन, वह अपनी सुरीली आवाज के जरिए आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। ‘एक लड़की भीगी भागी सी’ और ‘फिर सुहानी शाम ढली’ जैसी कई सुपरहिट गीत गाने वाले किशोर कुमार (Kishor Kumar) के आज भी लाखों फैंस है।
किशोर कुमार (Kishor Kumar) ने 13 अक्टूबर 1987 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन, आज भी लोग उनके गाने सुनते है तो उनका मन खुश हो जाता है। हम आज किशोर कुमार के बार में बात कर रहे है, इसके पीछे एक खास वजह है। दरअसल, किशोर कुमार के जुहू वाले बंगले को किराए पर दिया जा रहा है। इस घर को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) किराए पर लेने वाले हैं।
यह भी पढ़ें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किशोर कुमार (Kishore Kumar) का मुंबई के जुहू में एक बंगला है। जिसे विराट कोहली ने लीज़ पर लिया है। विराट कोहली वहां एक हाई ग्रेड रेस्टोरेंट खोल रहे हैं। खबरों के मुताबिक, इस हाई ग्रेड रेस्टोरेंट का काम करीब करीब पूरा भी गया है और आने वाले कुछ महीनों में ये शुरू भी हो जाएगा।
किशोर कुमार (Kishore Kumar Son) के बेटे अमित कुमार ने बताया कि, कुछ महीने पहले सुमित कुमार और विराट कोहली की मुलाकात हुई थी। दोनों की रेस्टोरेंट और बंगले (Kishore Kumar Bungalow) को किराए पर लेने की बातचीत हुई। वहीं, आखिरकार विराट कोहली (Virat Kohli) को 5 साल के लिए ये बंगला किराए पर दिया जा रहा है।