Movie Review

Jamtara: Season 2 Trailer | सस्पेंस, पॉलिटिक्स, एक्शन, क्राइम, रोमांस से भरपूर ‘जामताड़ा सीजन’ 2 का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज | Navabharat (नवभारत)



मुंबई: वेब सीरीज ‘जामताड़ा सीजन’ 2 (Jamtara Season 2) का ट्रेलर का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस वेब सीरीज का पहला सीजन दर्शकों ने काफी पसंद किया था इसके बाद अब दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर बड़ा धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह वेब सीरीज 23 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगा। आपको बता दें, एक वक्त था जब झारखंड का जामताड़ा सांपों के लिए मशहूर था लेकिन फिर एक वक्त ऐसा भी आया जब ये फोन से फ्रॉड यानि साइबर क्राइम के लिए सबसे ज्यादा बदनाम हुआ। इसमें सस्पेंस, पॉलिटिक्स, एक्शन, क्राइम, रोमांस सब कुछ है। आप भी देखें ‘जामताड़ा सीजन’ 2 का दमदार ट्रेलर-