
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) का जोरदार प्रमोशन कर रहे हैं। ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के दूसरे पार्ट की तैयारी में जुट गए है। खबरों के मुताबिक इस फिल्म में देव की भूमिका निभाने के लिए एक्टर ऋतिक रोशन को अयान मुखर्जी और करण जौहर ने ऑफर किया, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया।
बता दें कि ऋतिक रोशन भी इस वक्त अपनी आगामी फिल्म ‘विक्रम वेधा’ को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर सैफ अली खान भी नजर आएंगे। ऋतिक रोशन ने इस अप्रोच को इसलिए रिजेक्ट कर दिया क्योंकि उन्होंने फिल्म ‘कृष 4’ और ‘रामायण’ को चुना है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक रोशन का फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2’ का ठुकराने का कारण यह है कि अगर वो इस ऑफर को एक्सेप्ट करते तो उन्हें दो हैवी वीएफएक्स वाली फिल्में ‘कृष 4’ और ‘रामायण’ के लिए ज्यादा समय देना पड़ता।
यह भी पढ़ें
जिसके चलते उनके पास इस ऑफर को ठुकराने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था। जिसके लिए उन्होंने खुद अयान मुखर्जी और करण जौहर को कॉल करके इस फिल्म के लिए ना कह दिया। अब देखना ये है कि अयान मुखर्जी और करण जौहर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में देव का रोल प्ले करने के लिए किस स्टार को चुनते हैं। गौरतलब है कि 300 से 350 करोड़ रुपये के बजट पर तैयार हुई फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ 30 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी।





