
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) ने अपनी आगामी फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ (Satya Prem Ki Katha) की शूटिंग को स्टार्ट कर दिया है। अभिनेता ने इस फिल्म के सफर की शुरुआत करने से पहले गणपति का आशीर्वाद लिया। एक्टर ने इस बात की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दिया है। तस्वीर में कार्तिक आर्यन भगवान गणेश के सामने दोनों हाथ जोड़कर सिर झुकाए खड़े नजर आ रहे है।
तस्वीर में अभिनेता व्हाइट कलर का टी-शर्ट और ब्लू कलर का डेनिम जींस पहने दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘शुभारम्भ ‘सत्य प्रेम की कथा’ गणपति बप्पा मोरया!!’ उनके इस पोस्ट को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी लाइक करते हुए उन्हें बधाईयां दे रहे है। उनके इस पोस्ट को अब तक छह लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके है। गौरतलब है कि समीर विदवान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है।
यह भी पढ़ें
इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। इससे पहले इनकी जोड़ी आखिरी बार फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में देखने को मिली। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन की थी। फिल्म प्रशंसकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ का टाइटल पहले सत्यनारायण की कथा रखा जा रहा था, लेकिन निर्माताओं ने टाइटल विवादों में न आ जाए इसलिए उन्होंने इसे चेंज कर ‘सत्य प्रेम की कथा’ कर दिया। इस फिल्म के अलावा कार्तिक आर्यन फिल्म ‘शहजादा’ पर भी काम कर रहे है।





