
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं। जिसे सुनकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं। एक लंबे समय के बाद अभिनेत्री बड़े पर्दे पर एक बार फिर अपनी वापसी कर रही हैं। अदाकारा आखिरी बार वेब सीरीज ‘आर्या’ में नजर आई थी। जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। जिसमें फैंस उनके एक्टिंग की काफी प्रशंसा किए थे, लेकिन अब वो जल्द ही एक बायोपिक में अपनी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल से इस बायोपिक से जुड़ी जानकारी को ट्विट किया है। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा, ‘सुष्मिता सेन एक बायोपिक में अभिनय करेंगी… सुष्मिता सेन एक बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगी… दीपक मुकुट और मानसी बागला इस फिल्म के लिए एक बार फिर सहयोग करेंगे… यह प्रोजेक्ट मानसी बागला के सुबी सैमुअल के प्रोडक्शन हाउस बंगला नंबर 84 के साथ पहला सहयोग भी है।’
यह भी पढ़ें
SUSHMITA SEN TO STAR IN A BIOPIC… #SushmitaSen will essay the principal role in a biopic… #DeepakMukut and #MansiBagla collaborate once again for this film… This project also marks #MansiBagla‘s first collaboration with #SubiSamuel‘s production house #BungalowNo84. pic.twitter.com/LCtH1Vax1U
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 30, 2022
इस खबर से सुष्मिता सेन के फैंस में हलचल मच गई है कि आखिर किस भूमिका में अभिनेत्री रोल प्ले करेंगी। हालांकि, अभी तक इससे अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस इस खबर से काफी खुश हैं।





