Cinema

सिद्धिविनायक मंदिर के दौरे पर निकलें 5 बॉलीवुड हस्तियां, जानें किस तर


संजय दत्त की भगवान गणेश मे काफी आस्था रही है, उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वे अपनी बहन प्रिया दत्त के साथ सिद्धिविनायक मंदिर मे पूजा अर्चना करते नज़र आ रहे हैं. 

News Nation Bureau | Edited By : Shubhrangi Goyal | Updated on: 03 Sep 2022, 03:13:06 PM

Capturedacaf 1

संजय दत्त (Photo Credit: social media)

मुंबई:  

हर साल बड़े ही धूम धाम से मनाया जाने वाला गणेश उत्सव इस साल 31 अगस्त से शुरू हो गया है. मुंबईवासी इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वहीं बॉलीवुड हस्तियां भी गणेश जी की आराधना में लगे हैं. इस साल भी बॉलीवुड के कई सितारों ने गणेश उत्सव का समारोह बहुत ही भव्य और शानदार तरीके से किया. जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल है. आपको बता दें कि इन दिनों कई बॉलीवुड अभिनेता अभिनेत्री बप्पा के दर्शन के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे.  

 जानते है कौन-कौन सी हस्तियों ने किए दर्शन

संजय दत्त की भगवान गणेश मे काफी आस्था रही है, उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वे अपनी बहन प्रिया दत्त के साथ सिद्धिविनायक मंदिर मे पूजा अर्चना करते नज़र आ रहे हैं. वहीं बात करें एकता कपूर की तो वे अपने धर्म को लेकर बेहद सजग है और हाल ही में वे सिद्धिविनायक मंदिर मे नज़र आई है, उनकी एक फोटो भी सामने आई है जिसमे वे मंदिर के परिसर में केक कांट रही है. उन्होंने अपने सिर पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रंगों की सुंदर सी पगड़ी पहन रखी है जिसे देख कर ऐसा प्रतीत होता है मानो वे अपने धर्म के साथ साथ राष्ट्र के लिए भी न्योछावर है.

दीपिका पादुकोण: आपको बता दें कि इस  गणेश उत्सव के अवसर पर दीपिका पादुकोण भी सिद्धिविनायक मंदिर मे नज़र आई हैं, उन्हें अपने फैंस और मीडिया वालों के द्वारा घेर लिया गया है. बताया जा रहा है, दीपिका अपनी फिल्म के रिलीज के पहले सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लेने आती हैं. आपको बता दें रितेश देशमुख महाराष्ट्रियन है, उन्होंने 2016 में अपने भारी दाढ़ी वाले लुक में सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा किया था, जिसे फैंस ने बड़ा प्यार दिया.  कार्तिक आर्यन यंग बॉलीवुड अभिनेताओ में से एक है, वे फिल्मी दुनिया के अलावा धार्मिक भी हैं, कार्तिक अपने किसी भी नए काम की शुरूआत करने से पहले बप्पा का आशीर्वाद लेते हैं, वही उन्होंने 2019 में सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा किया था. वही इस साल वे लालबाग राजा के दौरे पर निकले हैं.






संबंधित लेख

First Published : 03 Sep 2022, 03:13:06 PM




For all the Latest Entertainment News, Bollywood News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.




Leave a Reply

Your email address will not be published.