Cinema

Sushmita Sen | सुष्मिता सेन की बेटी रिनी सेन ने अपने 23वें जन्मदिन के मौके पर मां के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा इमोशनल नोट | Navabharat (नवभारत)


Sushmita Sen

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) अक्सर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वहीं एक बार फिर अभिनेत्री चर्चा का कारण बनी है, लेकिन इस बार वो अपनी बड़ी बेटी रिनी सेन को लेकर चर्चा में बनी है। रिनी सेन का आज 23वां जन्मदिन है। इस खुशी के मौके पर रिनी सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो अपनी मां सुष्मिता सेन की गोद में बैठी दिखाई दे रही हैं।

अभिनेत्री एक चेयर पर बैठी हैं और बेटी रिनी उनकी गोद में बैठी है। तस्वीर में सुष्मिता सेन ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। वहीं रिनी सिल्वर कलर का ड्रेस पहनी है। रिनी सेन ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में एक प्यारा नोट भी लिखी हैं। उन्होंने लिखा, ‘मेरे जन्मदिन पर प्यार और आशीर्वाद के सभी हिमस्खलन के लिए धन्यवाद… इसका मतलब है कि मेरे लिए दुनिया… बिना शर्त प्यार किया जाना भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद है। आज मैं जिस महिला के रूप में मुझे आकार देने के लिए धन्यवाद मां… मैं आपसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं!! प्यार और अपार कृतज्ञता के साथ, 23वां जन्मदिन अद्भुत लगता है।’

यह भी पढ़ें

रिनी सेन के इस पोस्ट को लाइक करते हुए सुष्मिता सेन ने लिखा, ‘आई लव यू माय ब्यूटीफुल 23!!! जन्मदिन मुबारक हो शोना !!!’ रिनी सेन के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। बता दें कि सुष्मिता सेन की दो बेटियां है। बड़ी बेटी रिनी सेन और छोटी बेटी अलीशा पता हो कि हाल ही में अलीशा के जन्मदिन पर सुष्मिता सेन ने एक पोस्ट शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.