Movie Review

Vikram Vedha | ‘विक्रम वेधा’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, ऋतिक रोशन ने शेयर किया फिल्म का नया दमदार पोस्टर | Navabharat (नवभारत)


Vikram Vedha

Photo – Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की अभिनीत आगामी फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का टीजर देखकर फैंस इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं उनका ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। इस फिल्म का ट्रेलर 8 सितंबर को रिलीज होगा। इसकी जानकारी खुद एक्टर ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फिल्म का एक नया दमदार पोस्टर शेयर कर दिया है।

पोस्टर में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान का धांसू लुक देखने को मिल रहा है। दोनों स्टार्स के हाथ में गन दिखाई दे रहा है। पोस्टर शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘इस बार सिर्फ मजा ही नाहीं, ताज्जुब भी होगा!’ उन्होंने आगे लिखा, ‘विक्रम वेधा का ट्रेलर 8 सितंबर 2022 को आउट होगा। विक्रम वेधा 30 सितंबर 2022 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे रहा है।’ वहीं हाल ही में इस फिल्म में ऋतिक रोशन के लुक्स को लेकर एक बड़ा खुलासा किया गया है। जिसमें कहा गया है कि फिल्म विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन तीन अलग-अलग लुक्स में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें

इस फिल्म का ट्रेलर 8 सितंबर को रिलीज होगा और पूरी फिल्म 30 सितंबर को सभी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस इस खबर से काफी खुश है। वो इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के लिए काफी उत्साहित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.