Cinema

Rishi Kapoor Birth Anniversary | ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर पत्नी नीतू ने पोस्ट की अनसीन तस्वीर, बेहद खास अंदाज में कपल आए नजर | Navabharat (नवभारत)


ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर पत्नी नीतू ने पोस्ट की अनसीन तस्वीर, बेहद खास अंदाज में कपल आए नजर

मुंबई: ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) की 70वीं बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने इंस्टाग्राम पर  एक अनदेखी फोटो पोस्ट कर दिवगंत पति को याद किया है। नीतू ने फोटो शेयर की जिसमें ऋषि कपूर और वह पार्टी मूड एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री ने फोटो को कैप्शन के साथ शेयर किया, ‘हैप्पी बर्थडे।’ नीतू ने जैसे ही तस्वीर पोस्ट की, कुछ ही देर में वायरल हो गई। अपने पोस्ट में, नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, सोनी राजदान, महीप कपूर और तनुज गर्ग ने भी ‘दिल’ इमोजी पोस्ट किया है। 

एक फैन ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे सर…आप जहां भी हों खुश रहें। एक अन्य फैन ने लिखा, “हैप्पी बडे… उनकी बहुत याद आती है! तरीका पसंद आया, वो हक से कैसे देते थे मुझे !!”

यह भी पढ़ें

 

30 अप्रैल, 2020 को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। वह दो साल से ल्यूकेमिया से पीड़ित थे, अभिनेता ने न्यूयॉर्क में उनका इलाज भी किया गया था। बता दें, ऋषि और नीतू ने खेल खेल में, अमर अकबर एंथनी, कभी कभी जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published.