Kamaal R Khan Arrested: अक्सर बॉलीवुड स्टार्स को निशाने पर लेने वाले फिल्म क्रिटिक और विवादित अभिनेता कमाल आर खान (Kamaal R Khan) यानी केआरके (KRK) को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने एक तीन साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, कमाल आर खान पर सेक्शुअल फेवर मांगने का आरोप है. उनके खिलाफ इस संबंध में 2019 में शिकायत दर्ज हुई थी, जिसे लेकर उन्हें गिरफ्तार किया गया है.
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुंबई की वर्सोवा पुलिस ने कहा- ‘जनवरी 2019 के पहले सप्ताह में अभिनेता ने शिकायतकर्ता से सेक्शुअल फेवर मांगा था और जबरन उसका हाथ पकड़ा था. इसी मामले में केआरके को वर्सोवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वर्सोवा पुलिस ने उन्हें 24 वें एमएम कोर्ट, बोरीवली, मुंबई के स्थानांतरण आदेश द्वारा गिरफ्तार किया है.’
कमाल आर खान को वर्सोवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. (फोटो साभारः ANI)
वर्सोवा पुलिस ने आगे बताया कि, वर्सोवा पुलिस ने कमाल राशिद खान को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. केआरके अक्सर ही विवादों में रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी अक्सर बॉलीवुड फिल्मों और सेलेब्स को लेकर विवादित टिप्पणी करने के चलते भी केआरके चर्चा में रहते हैं. 2020 में अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर के निधन के बाद भी उन्होंने कई विवादित ट्वीट किए थे.
वहीं सलमान खान से भिड़ने के चलते वह वैसे ही समस्याओं में घिर हैं. उनके ट्वीट्स और बयानों के चलते सलमान खान केआरके पर मानहानि का केस कर चुके हैं. केआरके ने बॉलीवुड सुपरस्टार की फिल्म राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई का रिव्यू करते हुए अभिनेता पर निजी टिप्पणी की थी. पुलिस ने कमाल आर खान को 2 साल पुराने ट्वीट को लेकर लेकर भी अरेस्ट किया था. पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Bollywood, Bollywood news, Kamaal R Khan
FIRST PUBLISHED : September 05, 2022, 06:38 IST





