Cinema

Rohit Shetty met Amit Shah | गृहमंत्री अमित शाह से रोहित शेट्टी ने की मुलाकात, सियासी गलियारों में कानाफूसी शुरू | Navabharat (नवभारत)


Rohit Shetty met Amit Shah

Photo – Amit Shah Twitter

मुंबई : केंद्रीय गृह मंत्री (Union Home Minister) अमित शाह (Amit Shah) मुंबई दौरे पर है। वो लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) के दर्शन करने के लिए मुंबई पहुंचे है। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता रोहित शेट्टी से मिले। इस मुलाकात में उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि ये मुलाकात किस उद्देश्य से हुआ। जिसके बाद उन्होंने लालबागचा राजा के दर्शन किए।

बता दें कि इस मुलाकात की तस्वीर को गृह मंत्री अमित शाह ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। उन्होंने ट्विट में लिखा, ‘आज मुंबई में प्रसिद्ध निर्देशक रोहित शेट्टी से मुलाकात की।’ तस्वीर में गृह मंत्री अमित शाह और रोहित शेट्टी आमने-सामने बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही लोगों में कानाफूसी चालू है। लोग इस मुलाकात को बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव से भी जोड़कर देख रहे हैं। जिससे सियासी बाजार गर्म है।

यह भी पढ़ें

हालांकि, अभी तक इस पर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, अगर रोहित शेट्टी चुनावी मैदान में उतरते है तो यह उनके फैंस के लिए नया होगा। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह रोहित शेट्टी से पहले हैदराबाद में साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर से मिले थे। जो एक सामान्य मुलाकात थी।